Logo
Breaking News Exclusive
कार-बाइक की टक्कर के बाद नाले में गिरी गाड़ी, हादसे में दोनों ड्राइवरों की हालत नाजुक 15 दिन से खराब था एकमात्र हैंडपंप; खाली बर्तन रख ग्रामीणों ने बंद किया राजेंद्रग्राम-अमरकंटक मार्ग कार ने बाइक को सामने से मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, 2 दिन में यह दूसरा बड़ा हादसा गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? कार-बाइक की टक्कर के बाद नाले में गिरी गाड़ी, हादसे में दोनों ड्राइवरों की हालत नाजुक 15 दिन से खराब था एकमात्र हैंडपंप; खाली बर्तन रख ग्रामीणों ने बंद किया राजेंद्रग्राम-अमरकंटक मार्ग कार ने बाइक को सामने से मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, 2 दिन में यह दूसरा बड़ा हादसा गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ?

: Janjgir-Champa: न लाइसेंस, न डिग्री, फिर भी चल रही थी लैब, संचालक गिरफ्तार; झोलाछाप महिला डॉक्टर भी पकड़ी गई

News Desk / Fri, Mar 3, 2023


अवैध रूप से पैथोलॉजी लैब संचालित कर रहा संचालक गिरफ्तार।

अवैध रूप से पैथोलॉजी लैब संचालित कर रहा संचालक गिरफ्तार। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित एक पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया है। इस मामले में लैब के आरोपी संचालक भी गिरफ्तार किए गए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी बिना डिग्री और लाइसेंस के लैब का संचालन कर रहे थे। वहीं एक झोलाछाप महिला डॉक्टर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नर्सिंग होम एक्ट और धोखाधड़ी में मामला दर्ज किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

नौ फरवरी से चल रही कार्रवाई
नवागढ़ बीएमओ डॉक्टर नरेश साहू ने बताया की नौ फरवरी से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के निर्देशन में ब्लॉक में अवैध रूप से संचालित हो रही लैब और झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्यवाही की जा रही है। इसी के तहत दिनाक 10 फरवरी को को सेमरा के अटल चौक पर संचालित छत्तीसगढ़ पैथलैब पर छापा मारा गया। जांच के दौरान पता चला कि लैब निर्धारित शैक्षिक योग्यता और नर्सिंग होम एक्ट के पंजीयन बिना ही संचालित किया जा रहा था।

एक साल से चल रही थी फर्जी लैब
इस आधार पर पैथोलाजी लैब को सील किया गया था और नोटिस देकर दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया। संचालक विजय कश्यप ने नोटिस का जवाब नहीं दिया और ना ही जांच के संबध में किसी प्रकार की लाइसेंस संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए। इसके बाद विभाग ने नवागढ़ थाने में मामला दर्ज करा दिया। थाना प्रभारी ने बताया की आरोपी विजय कश्यप लैब का संचालन कर मरीजों से जांच के नाम पर 2022 से वसूली कर रहा था। 

क्लीनिक खोल उपचार कर रही थी महिला
वहीं अकलतरा में बिना डिग्री के क्लीनिक संचालित कर रही एक झोलाछाप महिला डॉक्टर को भी गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया कि वार्ड 11 अकलतरा निवासी पार्वती श्रीवास अवैध रूप से क्लीनिक संचालित कर रही थी। मेडिकल टीम ने छापा मारा तो पार्वती श्रीवास का बिना वैध डिग्री के चिकित्सा का व्यवसाय करना पाया गया। इस पर क्लीनिक के दो कमरों को सील किया गया। वहीं उसके खिलाफ मामला भी दर्ज कराया गया। जिस पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन