Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता

: भारत-न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच 21 को: रायपुर में खेला जाएगा दूसरा वन-डे, स्टेडियम जाने से पहले देख लें रूटमैप

News Desk / Wed, Jan 18, 2023


छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 21 जनवरी को भारत-न्यूजीलैंड के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबला होगा। शहीद वीर नारायण स्टेडियम में होने वाले दूसरे एक दिवसीय मैच के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर  दर्शकों में काफी उत्साह है। दर्शकों की संख्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। ऐसे में पुलिस ने रूटमैप जारी किया है। दर्शक स्टेडियम में जाने से पहले इसे जरूर समझ लें। 


यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: भारत-न्यूजीलैंड सीरीज; वनडे मैच के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, 500 रुपए से मिलेंगे टिकट

आईजी ने ली पुलिस अफसरों की बैठक
क्रिकेट मैच में व्यवस्थाओं को लेकर आईजी इंटेलीजेंस अजय यादव, आईजी रायपुर आरिफ शेख ने यातायात कार्यालय सभागार में बैठक ली। इस बैठक में राज्य भर से आए आईपीएस और राजपत्रित अफसरों की ड्यूटी को लेकर चर्चा की गई। साथ ही मैच देखने आने वाले दर्शकों के आवागमन और व्यवस्थित पार्किंग किए जाने के संबंध में निर्देश दिए गए। पुलिस के रूटमैप में खिलाड़ियों, वीवीआईपी और आम दर्शकों के लिए अलग-अलग मार्ग व पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है। 

दर्शकों के लिए ऐसी रहेगी ऐसी रहेगी पार्किंग व्यवस्था

  • दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव की ओर से आने वाले : रिंग रोड नंबर एक से पचपेड़ी नाका चौक से राष्ट्रीय राजमार्ग- 30 होकर तूता का टर्निंग से सीधे स्टेडियम टर्निंग साई हॉस्पिटल पार्किंग और सेंध तालाब पार्किंग में वाहन खड़ा करेंगे। 
  • धमतरी, गरियाबंद की ओर से आने वाले : राष्ट्रीय राजमार्ग से ग्राम केंद्री से नया रायपुर मार्ग में प्रवेश कर सेध तालाब टर्निंग से सत्य साईं हॉस्पिटल पार्किंग और सेंध तलाब पार्किंग में वाहन खड़ा करेंगे। 
  • बिलासपुर, बलौदाबाजार की ओर से आने वाले : रिंग रोड नंबर दो से राष्ट्रीय राजमार्ग- 53 नवागांव स्टेडियम टर्निंग से परसदा और कोसा पार्किंग में वाहन खड़ा करेंगे। 
  • महासमुंद, सरायपाली, बसना की ओर से आने वाले : राष्ट्रीय राजमार्ग- 53 से स्टेडियम टर्निंग से प्रवेश कर परसदा पार्किंग में वाहन खड़ा करेंगे। 

खिलाड़ियों और वीवीआईपी के लिए व्यवस्था
भारतीय टीम और न्यूजीलैंड की टीम होटल कोर्टयार्ड मैरियट से नया रायपुर में सेरीखेड़ी ओवरब्रिज होते हुए स्टेडियम टर्निंग से छोटा गोल चौक कयाबांधा टर्निंग से कोटरा भांठा चौक ग्राम सेंध चौक से होते हुए स्टेडियम पहुंचेगी। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन