Logo
Breaking News Exclusive
USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे

: Indian Army Bharti: NCC करने वालों की सेना में सीधी भर्ती, सेलेक्ट हुए तो बनेंगे आर्मी ऑफिसर

Indian Army Recruitment: भारतीय सेना ने एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम के तहत एनसीसी उम्मीदवारों की सीधी भर्ती की है। यदि अंतिम चयन हो जाता है तो आपको सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर शॉर्ट सर्विस कमीशन (अस्थायी भर्ती) मिलेगा। सेना की इस प्रवेश योजना के लिए अविवाहित लड़कों के साथ-साथ लड़कियां भी आवेदन कर सकती हैं। 56वीं एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम के लिए आवेदन 8 जनवरी से शुरू हो गया है. इसकी आखिरी तारीख 6 फरवरी 2024 है। आवेदन सेना भर्ती की वेबसाइट https://join Indianarmy.nic.in/ पर जाकर करना होगा। एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम में सबसे पहले सर्विस सेलेक्शन बोर्ड इंटरव्यू आयोजित करता है। जिसे संक्षेप में एसएसबी इंटरव्यू कहा जाता है. यह पांच दिनों तक चलता है. इस दौरान कई तरह के शारीरिक और मानसिक परीक्षण किए जाते हैं। एसएसबी साक्षात्कार सेवा चयन बोर्ड के प्रयागराज, भोपाल, बैंगलोर और जालंधर केंद्रों पर आयोजित किए जाते हैं। इंटरव्यू के सभी राउंड क्लियर करने के बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया जाता है। इसमें चयनित होने पर आपको ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में 49 सप्ताह की ट्रेनिंग से गुजरना होगा। यहां से पासआउट होने के बाद आपको सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन मिलेगा। सेना में ऑफिसर रैंक पर शामिल होने के बाद लेवल-10 के अनुसार वेतनमान 56,100 - 1,77,500 रुपये मिलेगा। आयु सीमा अगर आप एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपकी उम्र 19 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। आवेदक का जन्म 2 जुलाई 1999 से पहले और 1 जुलाई 2005 के बाद नहीं होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता जिन लोगों ने किसी भी विषय में 50% अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण किया है, वे 56वीं एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही एनसीसी सी सर्टिफिकेट परीक्षा बी ग्रेड के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। कितने पदों पर होगी भर्ती एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम के माध्यम से पुरुषों के लिए 50 और महिलाओं के लिए 5 रिक्तियां हैं। इस तरह कुल 55 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन