Logo
Breaking News Exclusive
ATS ने स्लीपर सेल को पकड़ा, टारगेट किलिंग के लिए ब्रेनवॉश; अफगानिस्तान में सीक्रेट ट्रेनिंग की थी साजिश पुलिस ने 'पॉइंटर' भेजा, सिग्नल मिलते ही दी दबिश, महिला-दलाल समेत 3 गिरफ्तार, 3 लड़कियों का रेस्क्यू करीब 20 क्विंटल गांजा जब्त, ऊपर बोरियों में पाउडर भरा, नीचे छुपाया था नशा सेंट्रल बैंक का सहायक प्रबंधक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ग्वालियर स्थित आवास पर भी छापा डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, शव बोरे में भरकर श्मशान में दफनाया, गांव में दूसरी मौत से ऐसा खुला राज, जानिए वजह पास्टर बोला- शिव-विष्णु कुछ नहीं कर सकते, दो घूंट पानी बीमारी ठीक करेगा, मकान मालिक समेत गिरफ्तार विमान में सवार थे पूर्व CM भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम अरुण साव समेत कई दिग्गज, जानिए वजह गरियाबंद में पीट-पीटकर मार डाला, शवों को बोरे में भरा, जानिए कैसे धराए कातिल ? TI पर मारपीट और रिश्वत मांगने का आरोप, लाठी-डंडों और बेल्ट से पिटाई, जबरन लिखवाया झूठा बयान 50 लाख का 38 तोला सोना और स्कॉर्पियो जब्त, सूने मकानों को बनाते थे निशाना, 6 आरोपी गिरफ्तार ATS ने स्लीपर सेल को पकड़ा, टारगेट किलिंग के लिए ब्रेनवॉश; अफगानिस्तान में सीक्रेट ट्रेनिंग की थी साजिश पुलिस ने 'पॉइंटर' भेजा, सिग्नल मिलते ही दी दबिश, महिला-दलाल समेत 3 गिरफ्तार, 3 लड़कियों का रेस्क्यू करीब 20 क्विंटल गांजा जब्त, ऊपर बोरियों में पाउडर भरा, नीचे छुपाया था नशा सेंट्रल बैंक का सहायक प्रबंधक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ग्वालियर स्थित आवास पर भी छापा डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, शव बोरे में भरकर श्मशान में दफनाया, गांव में दूसरी मौत से ऐसा खुला राज, जानिए वजह पास्टर बोला- शिव-विष्णु कुछ नहीं कर सकते, दो घूंट पानी बीमारी ठीक करेगा, मकान मालिक समेत गिरफ्तार विमान में सवार थे पूर्व CM भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम अरुण साव समेत कई दिग्गज, जानिए वजह गरियाबंद में पीट-पीटकर मार डाला, शवों को बोरे में भरा, जानिए कैसे धराए कातिल ? TI पर मारपीट और रिश्वत मांगने का आरोप, लाठी-डंडों और बेल्ट से पिटाई, जबरन लिखवाया झूठा बयान 50 लाख का 38 तोला सोना और स्कॉर्पियो जब्त, सूने मकानों को बनाते थे निशाना, 6 आरोपी गिरफ्तार

BJP नेता को चुनावी रंजिश में कुल्हाड़ी से काट डाला : चाकू से भी शरीर पर 8 से 10 वार गोदा, नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भाजपा के वरिष्ठ नेता अक्षय गर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में कुल चार आरोपी शामिल पाए गए हैं, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस के अनुसार इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता मुस्ताक अहमद है। यह मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अर्बन क्रूजर कार, कुल्हाड़ी और चाकू जब्त कर लिए हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा और राजनीतिक रंजिश को कारण बताया गया है।

पुलिस की जांच में क्या-क्या मिला ?

जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने अक्षय गर्ग पर बेहद बेरहमी से हमला किया था। उनके शरीर पर 8 से 10 बार वार किए गए। पुलिस के मुताबिक आरोपी विश्वजीत ओगरे ने कुल्हाड़ी से हमला किया, जबकि मुस्ताक अहमद ने चाकू से गोदकर हत्या की।

यह घटना 23 दिसंबर को कोरबा जिले के ग्राम केशलपुर में दिनदहाड़े हुई थी। पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग पर अज्ञात लोगों ने चाकू और कुल्हाड़ी से हमला किया था। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या की मुख्य वजह चुनावी रंजिश सामने आई है। बताया जा रहा है कि जनपद पंचायत बिंझरा चुनाव में हार के बाद अक्षय गर्ग और उनके निकटवर्ती प्रतिद्वंद्वी के बीच विवाद बढ़ गया था। करीब एक साल पहले चुनावी हार को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी, तभी से बदले की भावना बनी हुई थी।

वाहन से मिली अहम सुराग

पुलिस को जांच के दौरान एक अर्बन क्रूजर वाहन पर शक हुआ, जो घटना के समय घटनास्थल के आसपास देखी गई थी। पुलिस के अनुसार, घटना की रात करीब 11 बजे मुस्ताक अहमद ने उक्त वाहन को एक गैराज में खड़ा किया था। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन को जब्त कर मुस्ताक को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान मुस्ताक अहमद ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त किया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन