Logo
Breaking News Exclusive
कार-बाइक की टक्कर के बाद नाले में गिरी गाड़ी, हादसे में दोनों ड्राइवरों की हालत नाजुक 15 दिन से खराब था एकमात्र हैंडपंप; खाली बर्तन रख ग्रामीणों ने बंद किया राजेंद्रग्राम-अमरकंटक मार्ग कार ने बाइक को सामने से मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, 2 दिन में यह दूसरा बड़ा हादसा गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? कार-बाइक की टक्कर के बाद नाले में गिरी गाड़ी, हादसे में दोनों ड्राइवरों की हालत नाजुक 15 दिन से खराब था एकमात्र हैंडपंप; खाली बर्तन रख ग्रामीणों ने बंद किया राजेंद्रग्राम-अमरकंटक मार्ग कार ने बाइक को सामने से मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, 2 दिन में यह दूसरा बड़ा हादसा गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ?

: पिता के हत्यारे को उम्रकैद: कुदाली से सिर पर किया वारकर ली जान, कमर में तार से पत्थर बांध फेंका था नदी में

News Desk / Fri, Mar 3, 2023


जिला एवं सत्र न्यायालय बेमेतरा।

जिला एवं सत्र न्यायालय बेमेतरा। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में कोर्ट ने एक युवक को उसके पिता की हत्या मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। युवक ने रुपये नहीं देने पर अपने पिता के सिर पर कुदाली से वारकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद शव की कमर में तार से बांधकर उसे नदी में फेंक दिया था। जांच के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में करीब एक साल बाद फैसला आया है। मामले की सुनवाई प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायालय में हुई। कोर्ट ने युवक पर डेढ़ हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। शासन की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक, सूरज मिश्रा ने पैरवी की।

अभियुक्त दौवाराम ने अगस्त 2022 में थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पिता गिरधारी सोनकर की मृत्यु हो गई है। दौवाराम ने पुलिस को बताया कि उसके पिता 5 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे रोज की तरह सुरही नदी किनारे अपने खेत पर गए थे। वह एक घंटे बाद पिता को खाना देने पहुंचा। वहां उसके पिता ने दौवाराम से कहा कि लकड़ी बेची है, उसके रुपये लेने के लिए रमेश कौशल के पास ग्राम बरगड़ा जाएंगे। इस पर उसने पिता को सौ रुपये दिए, लेकिन उसके बाद से उसके पिता नहीं लौटे। 

इसके बाद वह गांव के ही गौकरण, मेघराम सोनकर के साथ शाम को खेत के आस-पास पिता को तलाश करने पहुंचा, लेकिन उनका पता नहीं चला। इस पर अगले दिन फिर सुबह गांव के दीपक सोनकर और गौकरण सोनकर,  दीपक के साथ पिता गिरधारी को तलाश करने निकला। उसके पिता का शव खेत से लगे सुरही नदी के किनारे पानी में पड़ा मिला। गांव के लोगों ने शव को बाहर निकाला तो पता चला कि सिर पर चोट लगी थी। उनकी कमर में सफेद रंग का बिजली का तार पत्थर से बंधा था। किसी ने उसके पिता की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया था। 

इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो शक की सुई गिरधारी के बेटे दौवाराम के ऊपर ही घूम गई। पुलिस ने संदेह के आधार पर हिरासत में लिया और पूछताछ की। पहले तो वह इनकार करता रहा। फिर पिता की हत्या की बात स्वीकार ली। पुलिस को दौवाराम ने बताया कि उसके पिता गिरधारी सोनकर उसे और उसकी मां को खर्चे के लिए पैसे नहीं देता था। इसके बाद उसने पिता के सिर पर कुदाली से हमला कर हत्या कर दी। फिर साक्ष्य छिपाने के लिए कमर में सर्विस वायर से पत्थर बांधकर सुरही नदी के पास फेंक दिया। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन