Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: गांधी जयंती पर भी जमकर बिकी शराब: 100-500 रुपए प्रति बोतल मुनाफा, स्कूटी में लादकर बेची, जानिए दारू कांड की कहानी ?

Liquor sold on Gandhi Jayanti dry day: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गांधी जयंती यानी ड्राई-डे पर होटल-बार में ऊंचे रेट पर शराब बेची गई। स्टिंग ऑपरेशन कर इसे कैमरे में कैद कर लिया। अवैध शराब बिक्री का वीडियो दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी को भेजा गया तो उन्होंने कार्रवाई की बात कही है।

दरअसल, बुधवार दोपहर 3 बजे जब टीम सुपेला थाना क्षेत्र में जीई रोड किनारे स्थित होटल लोटस पहुंची तो होटल तो खुला मिला, लेकिन बार बंद था। गार्ड से पूछा तो उसने बताया कि होटल की तरफ से अंदर जाने वाले गेट के पास शराब मिलेगी। वहां दो-तीन लड़के शराब की पेटियां लेकर बैठे थे। वे ड्राई-डे पर 100 से 500 रुपए प्रति बोतल मुनाफे पर शराब बेच रहे थे। उनसे बीयर का रेट पूछा गया. उन्होंने बताया कि एक बीयर की कीमत 400 से 420 रुपए है। व्हिस्की भी 300-400 रुपए प्रति बोतल ऊंचे रेट पर बेची जा रही थी। पैसे देने पर ग्राहक को कागज में लपेटकर शराब थमा दी जाती थी। स्कूटर में लादकर बेची शराब चिली पेपर बार में भी अवैध रूप से शराब बेची। यहां के कर्मचारी बीयर और व्हिस्की की बोतलों को स्कूटर में रखकर बेचते नजर आए। वे लोगों से शराब का ऑर्डर ले रहे थे। इसके बाद उन्हें एक जगह बुलाकर शराब देते थे। यही स्थिति बबीना बार के पास भी देखने को मिली। यहां भी एक ताला सील नहीं था। 2 युवक गिरफ्तार इसकी सूचना भिलाई नगर सीएसपी को दी गई। उन्होंने तत्काल सुपेला थाने से टीम भेजकर होटल लोटस के पास से दो लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले गए। उनका कहना है कि मौके पर उन्हें शराब नहीं मिली, इसलिए उन्होंने आरोपियों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की है। आबकारी अधिकारी ने नहीं उठाया फोन बताया जा रहा है कि आबकारी विभाग के अफसरों ने ड्राई डे पर सभी बार को सील कर दिया था, लेकिन बार का एक रास्ता खुला छोड़ दिया गया था। उसी रास्ते से बार संचालकों ने अधिक दर पर शराब बेची। इस मामले में जिला आबकारी अधिकारी राजेश जायसवाल को कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन