Logo
Breaking News Exclusive
Chhindwara Accident की 15 Photos, हाथ कटकर अलग, लाशों का ढेर, देखिए तड़पती-बिलखती तस्वीरें छिंदवाड़ा में 10 लोगों की मौत, हाथ कटकर अलग, आंखों के सामने तड़प-तड़पकर गई जान, चीखें गूंजती रहीं राजिम में बच्चों की पढ़ाई छूटी, कॉपी-किताबें जलीं, आंखों में अब भी खौफ जिंदा, पढ़िए 1 फरवरी की इनसाइड स्टोरी गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच डॉक्टर ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, 2-2 लाख में किराए के किलर भी बुलाए Chhindwara Accident की 15 Photos, हाथ कटकर अलग, लाशों का ढेर, देखिए तड़पती-बिलखती तस्वीरें छिंदवाड़ा में 10 लोगों की मौत, हाथ कटकर अलग, आंखों के सामने तड़प-तड़पकर गई जान, चीखें गूंजती रहीं राजिम में बच्चों की पढ़ाई छूटी, कॉपी-किताबें जलीं, आंखों में अब भी खौफ जिंदा, पढ़िए 1 फरवरी की इनसाइड स्टोरी गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच डॉक्टर ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, 2-2 लाख में किराए के किलर भी बुलाए

: स्त्री 2023 सृजन और सरोकार: रायपुर में जुटेंगे देशभर के साहित्यकार, कविता पाठ और महिला मुद्दे पर रखेंगे विचार

News Desk / Fri, Feb 17, 2023


न्यू सर्किट हाउस

न्यू सर्किट हाउस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद की ओर से दो दिवसीय साहित्यिक कार्यक्रम स्त्री-2023 सृजन और सरोकार का आयोजन 19 फरवरी शनिवार और 20 फरवरी रविवार को शहर के न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइंस स्थित कन्वेंशन हॉल में होगा। इस कार्यक्रम में कविता पाठ कहानी पाठ संगीत प्रस्तुति और स्त्री लेखन व स्त्री मुद्दों पर कथन और चर्चा आयोजित की जा रहा है।

 
कविता, कहानी और संगीत की होगी प्रस्तुति 
इस संबंध में संयोजक व वरिष्ठ साहित्यकार जया जादवानी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी साहित्य के क्षेत्र में सृजन के मौजूदा रुझानों की पहचान करना है। कार्यक्रम में कथन और चर्चा के अलावा इन पहलुओं को अभिव्यक्त करने वाली कविताओं और कहानियों का पाठ और संगीत की प्रस्तुति की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं पुरुषों की बराबरी का मूल्य हमारे संविधान में एक प्रमुख विशेषता है। सामाजिक धरातल पर इसके प्रति जागरूकता फैलाने की विशेष जरूरत रहती है। साहित्य मनुष्य की भावनाओं संवेदना और सपनों की सर्वोत्तम अभिव्यक्ति माना जाता है हिंदी साहित्य में भी पिछले कुछ दशकों में ना सिर्फ श्रेष्ठ स्त्री लेखकों की उपस्थिति बढ़ी है। उन्होंने स्त्रियों की सामाजिक स्थितियों के बारे में एक प्रभावशाली विमर्श भी खड़ा किया है। इस आज के माहौल में स्त्री व पुरुष समानता और स्त्री स्वतंत्रता संबंधी विचारों व साहित्य कभी व्यक्तियों से जोड़ना युवा पीढ़ी के लिए बहुत जरूरी है। 

दो दिन तक होंगे ये कार्यक्रम
आयोजन में कल दिनांक 19 फरवरी रविवार को सुबह 10:30 बजे का सत्र स्त्री लेखन नए प्रश्न नई चुनौतियां विषय पर होगा। जिसमें संयोजक जया जादवानी, देवी प्रसाद मिश्र, गिरिराज किराडू, सुजाता और रश्मि रावत अपनी बात रखेंगे। दोपहर 2 बजे भाषा का स्त्री पक्ष विषय पर रोहिणी अग्रवाल, अलका रंजन और प्रियंका दुबे चर्चा करेंगे। वही शाम 4 बजे कहानी पाठ सत्र में जयशंकर, प्रत्यक्षा, आकांक्षा पारे काशिव व दीपिका सिंह अपनी कहानियों का पाठ करेंगे। शाम 5:30 बजे सांस्कृतिक शाम में, के रोहन नायडू के निर्देशन में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के कलाकारों की वायलिन पर अनूठी प्रस्तुति होगी।
 

अंतिम दिन में ये करेंगे कविता पाठ

अंतिम दिन 20 फरवरी सोमवार सुबह 10:30 बजे साहित्य में स्त्री और स्त्री का साहित्य विषय पर रोहिणी अग्रवाल, हेमलता महिश्वर, प्रिया वर्मा, पूनम वर्मा और आशीष मिश्र अपनी बात रखेंगे। दोपहर 2 बजे साहित्य में स्त्री दृष्टि क्या है..? इस विषय पर जयशंकर, प्रत्यक्षा, लवली गोस्वामी और प्रियंका दुबे दर्शकों से रूबरू होंगे। शाम 4:00 बजे कविता पाठ सत्र में देवी प्रसाद मिश्र, मृदुला सिंह, गिरिराज किराडू, श्रुति कुशवाहा, पूनम अरोड़ा, सुमेधा अग्रश्री, नेहल शाह, प्रिया वर्मा, रूपम मिश्र और लवली गोस्वामी अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे।

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन