Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता

MP-CG बॉर्डर पर सीक्रेट चैंबर में मिला 5 करोड़ का गांजा : कंटेनर में छिपाकर ले जाया जा रहा था 900 किलो गांजा, जानिए कैसे पकड़ाए

मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ पर गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। अमरकंटक से लगे कवर्धा जिले में पुलिस ने करीब 5 करोड़ रुपये कीमत का गांजा जब्त किया है। 24 फरवरी की सुबह रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर वाहन चेकिंग के दौरान नागालैंड पासिंग कंटेनर को रोका गया। मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस जांच में सामने आया कि कंटेनर में विशेष रूप से सीक्रेट चैंबर बनाया गया था, जिसमें गांजा छिपाकर रखा गया था। कंटेनर में कुल 30 बोरियां मिलीं, जिनमें प्रत्येक का वजन 30 किलो था। इस तरह कुल 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा बरामद किया गया।

एएसपी अमित पटेल के अनुसार, जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपये है, जबकि कंटेनर की कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है।

ओडिशा से राजस्थान ले जाया जा रहा था माल

पुलिस के मुताबिक, नागालैंड पासिंग कंटेनर ओडिशा नई फोरव्हीलर गाड़ियां छोड़ने गया था। वापसी में कंटेनर को खाली दिखाते हुए उसमें बने गुप्त चैंबर में गांजा लोड कर राजस्थान ले जाया जा रहा था।

तस्करी के इस रूट का खुलासा होने के बाद पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तार

पुलिस ने कंटेनर चालक आयाज खान को गिरफ्तार कर लिया है, जो राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला है। उससे पूछताछ जारी है।

पुलिस का कहना है कि गांजा किसने लोड किया और इसे किसके पास पहुंचाया जाना था, इसकी जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई पूछताछ और तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन