Logo
Breaking News Exclusive
USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे

“5 बच्चे पैदा करें, नहीं तो सजा मिलेगी” : नंदकुमार साय के बयान पर सियासत गरमाई, सीएम बोले- यह उनके निजी विचार, कांग्रेस ने घेरा

nandkumar-sai-5-bacche-statement-tribal-politics-chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज की बैठक के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पहले नेता प्रतिपक्ष रहे नंदकुमार साय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने समाज से अपील करते हुए कहा कि आदिवासी परिवार कम से कम 5 बच्चे पैदा करें। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि जिनके यहां 5 बच्चे नहीं होंगे, उन्हें दंडित किया जाना चाहिए।

साय ने अपने संबोधन में जनगणना प्रक्रिया को लेकर भी सतर्क रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनगणना के दौरान धर्म कोड में ‘आदिवासी’ ही लिखा जाए। साथ ही आशंका जताई कि इस प्रक्रिया में “खेल” हो सकता है, इसलिए समाज के लोगों को पूरी तरह जागरूक रहना जरूरी है।

‘बाहरी लोगों की गिनती पर रखें नजर’

उन्होंने यह भी कहा कि जनगणना के दौरान बाहरी लोगों की गिनती को लेकर विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। समाज के लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया पर नजर रखें और किसी भी गड़बड़ी की जानकारी सामने लाएं।

सीएम बोले- यह उनका निजी विचार

इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह नंदकुमार साय का व्यक्तिगत विचार है। उन्होंने कहा कि साय वरिष्ठ नेता हैं और उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए हैं।

कांग्रेस ने उठाए सवाल, BJP से मांगा जवाब

साय के इस बयान पर कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाया है। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह इस बयान से सहमत है। उन्होंने यह भी कहा कि जनगणना को लेकर इस तरह की आशंका जताना खुद भाजपा पर सवाल खड़े करता है।

कद्दावर आदिवासी नेता हैं नंदकुमार साय

नंदकुमार साय छत्तीसगढ़ के प्रमुख आदिवासी नेताओं में गिने जाते हैं। वे राज्य के पहले नेता प्रतिपक्ष रहे हैं और कई बार सांसद भी रह चुके हैं। लंबे समय तक भाजपा की आदिवासी राजनीति का प्रमुख चेहरा रहे साय हाल ही में कांग्रेस छोड़ चुके हैं।

देशभर में गरमा सकती है आदिवासी राजनीति

इस बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। साय के इस बयान के बाद प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में आदिवासी राजनीति के गरमाने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन