Logo
Breaking News Exclusive
अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की

: CGPSC New Recruitment 2024: विवादों के बीच 246 पदों पर निकली नई भर्तियां, डिप्टी कलेक्टर और DSP समेत कई पदों पर नौकरी, जानिए कब होंगे एग्जाम ?

MP CG Times / Wed, Nov 27, 2024

New recruitment for 246 posts amid CGPSC controversies: छत्तीसगढ़ में सीजीपीएससी के विवादों के बीच 246 पदों पर नई भर्ती की घोषणा की गई है। जिसमें आबकारी उपनिरीक्षक के सर्वाधिक 90 पद, डिप्टी कलेक्टर के 7 पद और डीएसपी के 21 पद शामिल हैं। प्रारंभिक परीक्षा फरवरी 2025 में होगी। इसके लिए 1 दिसंबर 2024 से ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे।

इन पदों पर 17 सेवाओं के लिए अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। छत्तीसगढ़ सेवा परीक्षा 2024 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। पिछले कुछ वर्षों से लगातार 26 नवंबर को राज्य सेवा परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी की जा रही है। अधिक जानकारी www.psc.cg.gov.in पर देखी जा सकती है। 1 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 1 दिसंबर से 30 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे। मुख्य परीक्षा जून में होगी। मुख्य परीक्षा को लेकर कुछ बदलाव की संभावना थी। लेकिन इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछली बार जिस पैटर्न पर परीक्षा हुई थी, इस बार भी उसी पैटर्न पर होगी। इन पदों पर होगी भर्ती राज्य सेवा परीक्षा 2024 के अंतर्गत डिप्टी कलेक्टर, उप पुलिस अधीक्षक, सीजी राज्य वित्त सेवा अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक संचालक (वित्त विभाग), सहायक संचालक (पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग), सहायक संचालक/जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सीजी अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी, नायब तहसीलदार, राज्य कर निरीक्षक, आबकारी उप निरीक्षक, उप पंजीयक, सहकारिता निरीक्षक/सहकारिता विस्तार अधिकारी और सहायक जेल अधीक्षक के पद शामिल हैं। अब तक ये विवाद सबसे ज्यादा चर्चा में सीजीपीएससी की 2019 से 2022 तक की भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों के चयन को लेकर विवाद है। ईओडब्ल्यू और अर्जुन्दा पुलिस ने भ्रष्टाचार-अनियमितता के आरोप में मामला दर्ज किया है। पीएससी ने 2020 में 175 और 2021 में 171 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की थी। इन भर्तियों को लेकर विवाद ज्यादा है। आरोप है कि तत्कालीन अध्यक्ष सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों समेत कांग्रेस नेताओं और नौकरशाहों के बच्चों की नौकरी लगवा दी है। 171 पदों के लिए हुई थी भर्ती परीक्षा सीजीपीएससी परीक्षा 2021 में 171 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। 13 फरवरी 2022 को प्री-परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें 2 हजार 565 पास हुए। इसके बाद 26, 27, 28 और 29 मई 2022 को आयोजित मुख्य परीक्षा में 509 अभ्यर्थी पास हुए। साक्षात्कार के बाद 11 मई 2023 को 170 अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी की गई। 18 अभ्यर्थियों के घर भी सीबीआई के छापे छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) घोटाले में सीबीआई ने छापेमारी शुरू कर दी है। 2021 में चयन में धांधली के संदेह में सभी 18 अभ्यर्थियों के घरों पर छापेमारी कर जांच की गई। कुछ अभ्यर्थियों के घरों में 2 दिनों तक तलाशी ली गई। बताया जा रहा है कि छापेमारी 12 अक्टूबर को की गई थी। अभ्यर्थियों के घरों से मिली 300 से अधिक किताबें और नोटबुक खंगाली गईं। मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप की जांच की गई। कुछ अभ्यर्थियों के घरों से हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव जब्त किए गए। अभ्यर्थियों और उनके परिजनों के बैंक खातों की जांच की जा रही है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन