Logo
Breaking News Exclusive
ATS ने स्लीपर सेल को पकड़ा, टारगेट किलिंग के लिए ब्रेनवॉश; अफगानिस्तान में सीक्रेट ट्रेनिंग की थी साजिश पुलिस ने 'पॉइंटर' भेजा, सिग्नल मिलते ही दी दबिश, महिला-दलाल समेत 3 गिरफ्तार, 3 लड़कियों का रेस्क्यू करीब 20 क्विंटल गांजा जब्त, ऊपर बोरियों में पाउडर भरा, नीचे छुपाया था नशा सेंट्रल बैंक का सहायक प्रबंधक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ग्वालियर स्थित आवास पर भी छापा डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, शव बोरे में भरकर श्मशान में दफनाया, गांव में दूसरी मौत से ऐसा खुला राज, जानिए वजह पास्टर बोला- शिव-विष्णु कुछ नहीं कर सकते, दो घूंट पानी बीमारी ठीक करेगा, मकान मालिक समेत गिरफ्तार विमान में सवार थे पूर्व CM भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम अरुण साव समेत कई दिग्गज, जानिए वजह गरियाबंद में पीट-पीटकर मार डाला, शवों को बोरे में भरा, जानिए कैसे धराए कातिल ? TI पर मारपीट और रिश्वत मांगने का आरोप, लाठी-डंडों और बेल्ट से पिटाई, जबरन लिखवाया झूठा बयान 50 लाख का 38 तोला सोना और स्कॉर्पियो जब्त, सूने मकानों को बनाते थे निशाना, 6 आरोपी गिरफ्तार ATS ने स्लीपर सेल को पकड़ा, टारगेट किलिंग के लिए ब्रेनवॉश; अफगानिस्तान में सीक्रेट ट्रेनिंग की थी साजिश पुलिस ने 'पॉइंटर' भेजा, सिग्नल मिलते ही दी दबिश, महिला-दलाल समेत 3 गिरफ्तार, 3 लड़कियों का रेस्क्यू करीब 20 क्विंटल गांजा जब्त, ऊपर बोरियों में पाउडर भरा, नीचे छुपाया था नशा सेंट्रल बैंक का सहायक प्रबंधक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ग्वालियर स्थित आवास पर भी छापा डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, शव बोरे में भरकर श्मशान में दफनाया, गांव में दूसरी मौत से ऐसा खुला राज, जानिए वजह पास्टर बोला- शिव-विष्णु कुछ नहीं कर सकते, दो घूंट पानी बीमारी ठीक करेगा, मकान मालिक समेत गिरफ्तार विमान में सवार थे पूर्व CM भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम अरुण साव समेत कई दिग्गज, जानिए वजह गरियाबंद में पीट-पीटकर मार डाला, शवों को बोरे में भरा, जानिए कैसे धराए कातिल ? TI पर मारपीट और रिश्वत मांगने का आरोप, लाठी-डंडों और बेल्ट से पिटाई, जबरन लिखवाया झूठा बयान 50 लाख का 38 तोला सोना और स्कॉर्पियो जब्त, सूने मकानों को बनाते थे निशाना, 6 आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा के कंधमाल में बड़ा नक्सल ऑपरेशन : मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर, एक करोड़ का इनामी CCM भी शामिल

छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में 6 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में एक करोड़ रुपये से अधिक का इनामी सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) गणेश उईके भी शामिल है। मुठभेड़ में दो महिला नक्सली भी ढेर हुई हैं। सुरक्षाबलों ने मौके से नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए हैं।

सुरक्षा एजेंसियों को कंधमाल जिले के चाकापाड़ इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। इसी इनपुट के आधार पर बड़े पैमाने पर ऑपरेशन की योजना बनाई गई और कुल 23 टीमों को नक्सल विरोधी अभियान में लगाया गया। इनमें 20 स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG), दो सीआरपीएफ और एक बीएसएफ की टीम शामिल थी।

संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया

यह संयुक्त ऑपरेशन कंधमाल जिले के चाकापाड़ थाना क्षेत्र और गंजाम जिले के राम्भा वन क्षेत्र में चलाया गया। बुधवार, 25 दिसंबर को अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों पर माओवादियों और SOG के जवानों के बीच कई बार गोलीबारी हुई।

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें 5 नक्सलियों के शव बरामद किए गए। इनमें 3 पुरुष और 2 महिला नक्सली शामिल हैं। सभी माओवादी वर्दी में थे। मौके से 2 इंसास राइफल और एक 303 राइफल भी बरामद की गई है। क्षेत्र में अभी भी तलाशी अभियान जारी है।

छत्तीसगढ़ में पिछले 2 बड़े नक्सली एनकाउंटर

3, 4 दिसंबर, 18 नक्सली मारे गए

4 दिसंबर को दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने 6 और नक्सलियों को मार गिराया था। 3 दिसंबर को यहीं 12 नक्सलियों का एनकाउंटर हुआ था। सभी 18 नक्सलियों के शवों को जिला मुख्यालय बीजापुर लाया गया। इनमें डिविजनल कमेटी मेंबर (DVCM) वेल्ला मोडियम भी शामिल है। मारे गए नक्सलियों से LMG, इंसास और SLR जैसे आधुनिक हथियार बरामद हुए।

एनकाउंटर में DRG के 3 जवान शहीद और 2 जवान घायल हो गए। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि शहीद जवानों में हेड कॉन्स्टेबल मोनू वडारी, हेड कॉन्स्टेबल रमेश सोड़ी और कॉन्स्टेबल दुकारू गोंडे शामिल हैं। बीजापुर पुलिस लाइन में तीनों शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन