Logo
Breaking News Exclusive
4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

: महाकुंभ का आखिरी दिन आज: 44 दिन में 65 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, स्नान कर लौट रहे सांसद की कार एक्सीडेंट

MP CG Times / Wed, Feb 26, 2025

On last day of Maha Kumbh 65 crore devotees took a dip in 44 days: महाकुंभ का आज आखिरी दिन है। सुबह 6 बजे तक 41.11 लाख लोग स्नान कर चुके हैं। पिछले 44 दिनों में 65 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। लोगों की यह संख्या अमेरिका की आबादी (करीब 34 करोड़) से दोगुनी है। 45 दिनों तक चलने वाले महाकुंभ का समापन महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ होगा। आज सुबह 8 बजे तक 60.12 लाख लोग स्नान कर चुके हैं। महाशिवरात्रि पर 3 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। यानी कुल आंकड़ा 66 से 67 करोड़ तक पहुंच जाएगा। दुनिया में हिंदुओं की आधी आबादी के बराबर श्रद्धालु आए संगम में डुबकी लगाने वालों की यह संख्या 193 देशों की आबादी से भी ज्यादा है। महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं से ज्यादा सिर्फ भारत और चीन की आबादी है। योगी सरकार ने दावा किया कि दुनिया में हिंदुओं की आधी आबादी के बराबर लोग यहां आए हैं। महाकुंभ के आखिरी स्नान को देखते हुए 25 फरवरी की शाम से ही प्रयागराज शहर में वाहनों की नो-एंट्री कर दी गई है। मेले के अंदर भी वाहन नहीं चल रहे हैं। संगम की ओर जाने वाली सड़कों पर रात से ही भारी भीड़ है। संगम घाट पर स्नान के बाद श्रद्धालुओं से घाट खाली करने को कहा जा रहा है, ताकि वहां भीड़ न हो। मानव इतिहास की यह सबसे बड़ी घटना- यूपी सरकार यूपी सरकार के मुताबिक, सनातन धर्म को मानने वाले दुनिया के 60 फीसदी से ज्यादा लोगों ने संगम में स्नान किया। अमेरिका की आबादी से दोगुने, रूस की आबादी से चार गुना और जापान की आबादी से पांच गुना से ज्यादा लोगों ने संगम में डुबकी लगाई। यूपी सरकार ने कहा-मानव इतिहास की यह सबसे बड़ी घटना है। इससे पहले इतनी बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने का कोई सबूत नहीं है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन