Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता

: Balrampur: जानलेवा सर्दी; छत्तीसगढ़ में ठंड से फिर एक व्यक्ति की मौत, खुले आसमान के नीचे नशे में सो गया था

News Desk / Mon, Jan 9, 2023

मृतक कोरवा व्यक्ति का शव

मृतक कोरवा व्यक्ति का शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ में ठंड से फिर एक व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। प्रदेश के रामानुनज-बलरामपुर जिला अंतर्गत राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डिंगों में ठंड लगने से एक पहाड़ी कोरवा युवक की मौत हो गई है। युवक मेहमानी करने के लिए राजपुर क्षेत्र के ग्राम कोटागहना आया था। मंगलवार सुबह उसका शव झिंगो में अंबिकापुर-गढ़वा नेशनल हाइवे 343 के किनारे एक दुकान के पास पड़ा मिला। युवक के शरीर पर नाममात्र के कपड़े थे। युवक सोमवार की रात शराब पीकर सड़क किनारे सो गया था।
 
जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर-गढ़वा एनएच 343 के किनारे झिंगो में गोलू होटल के पास सुबह एक युवक का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर राजपुर से एसआई अश्विनी पांडेय का दल मौके पर पहुंचा। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाने के कारण आस-पास के लोगों से पूछताछ की गई। गोलू होटल के पास दुकान चलाने वाले व्यक्ति ने सूचना दी कि बीती रात दुकान बंद करने के दौरान उसने मृतक को शराब के नशे में बैठा हुआ देखा था। आस-पास के लोगों से पूछताछ के बाद एनएच स्थित जायसवाल ढाबे में काम करने वाले एक व्यक्ति ने मृत युवक को पहचान लिया। पुलिस ने उसके परिजनों को अलखडीहा से बुलाकर पूछताछ की, तो युवक की शिनाख्त हुई । 
सोमवार सुबह निकला था युवक
मृतक युवक की शिनाख्त सुखराम कोरवा पिता मेंहीलाल कोरवा 35 वर्ष, निवासी अलखडीहा, राजपुर के रूप में की गई। वह मेहमानी करने ग्राम कोटागहना आया था। कोटागहना से पता चला कि वह सोमवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकला था। वह कहीं से शराब पीकर शाम को झिंगो पहुंच गया था। वहीं वह नशे की हालत में खुले में सो गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। 
ठंड से मौत की आशंका
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया सुखराम की मौत ठंड से होने की आशंका है। सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई स्थानों पर पाला भी गिर रहा है। राजपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान करीब 6 डिग्री था। युवक ने नाममात्र के कपड़े पहने थे, जिससे ठंड लगने से उसकी मौत होने का अनुमान है। चार दिनों पूर्व मैनपाट के रोपाखार में खुले में शराब के नशे में सोए एक युवक की मौत हो गई थी। दूसरा गंभीर अवस्था में पहुंच गया था। चिकित्सकों के अनुसार अत्यधिक ठंड के कारण खुले में सोने से हाइपोथर्मिया का शिकार होने पर कुछ ही घंटों में व्यक्ति की मौत हो सकती है।

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन