Logo
Breaking News Exclusive
ATS ने स्लीपर सेल को पकड़ा, टारगेट किलिंग के लिए ब्रेनवॉश; अफगानिस्तान में सीक्रेट ट्रेनिंग की थी साजिश पुलिस ने 'पॉइंटर' भेजा, सिग्नल मिलते ही दी दबिश, महिला-दलाल समेत 3 गिरफ्तार, 3 लड़कियों का रेस्क्यू करीब 20 क्विंटल गांजा जब्त, ऊपर बोरियों में पाउडर भरा, नीचे छुपाया था नशा सेंट्रल बैंक का सहायक प्रबंधक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ग्वालियर स्थित आवास पर भी छापा डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, शव बोरे में भरकर श्मशान में दफनाया, गांव में दूसरी मौत से ऐसा खुला राज, जानिए वजह पास्टर बोला- शिव-विष्णु कुछ नहीं कर सकते, दो घूंट पानी बीमारी ठीक करेगा, मकान मालिक समेत गिरफ्तार विमान में सवार थे पूर्व CM भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम अरुण साव समेत कई दिग्गज, जानिए वजह गरियाबंद में पीट-पीटकर मार डाला, शवों को बोरे में भरा, जानिए कैसे धराए कातिल ? TI पर मारपीट और रिश्वत मांगने का आरोप, लाठी-डंडों और बेल्ट से पिटाई, जबरन लिखवाया झूठा बयान 50 लाख का 38 तोला सोना और स्कॉर्पियो जब्त, सूने मकानों को बनाते थे निशाना, 6 आरोपी गिरफ्तार ATS ने स्लीपर सेल को पकड़ा, टारगेट किलिंग के लिए ब्रेनवॉश; अफगानिस्तान में सीक्रेट ट्रेनिंग की थी साजिश पुलिस ने 'पॉइंटर' भेजा, सिग्नल मिलते ही दी दबिश, महिला-दलाल समेत 3 गिरफ्तार, 3 लड़कियों का रेस्क्यू करीब 20 क्विंटल गांजा जब्त, ऊपर बोरियों में पाउडर भरा, नीचे छुपाया था नशा सेंट्रल बैंक का सहायक प्रबंधक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ग्वालियर स्थित आवास पर भी छापा डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, शव बोरे में भरकर श्मशान में दफनाया, गांव में दूसरी मौत से ऐसा खुला राज, जानिए वजह पास्टर बोला- शिव-विष्णु कुछ नहीं कर सकते, दो घूंट पानी बीमारी ठीक करेगा, मकान मालिक समेत गिरफ्तार विमान में सवार थे पूर्व CM भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम अरुण साव समेत कई दिग्गज, जानिए वजह गरियाबंद में पीट-पीटकर मार डाला, शवों को बोरे में भरा, जानिए कैसे धराए कातिल ? TI पर मारपीट और रिश्वत मांगने का आरोप, लाठी-डंडों और बेल्ट से पिटाई, जबरन लिखवाया झूठा बयान 50 लाख का 38 तोला सोना और स्कॉर्पियो जब्त, सूने मकानों को बनाते थे निशाना, 6 आरोपी गिरफ्तार

तंत्र-मंत्र से ‘100 गुना पैसा’ का झांसा : बीजेपी पार्षद से 3.5 लाख ठगे, “श्मशान की मिट्टी” लाने का बहाना, फिर नकली नोटों से भरा बैग थमाकर फरार

रायपुर में तंत्र-मंत्र के जरिए पैसों की बारिश कराने और रकम को 100 गुना करने का लालच देकर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ठक्कर बापा वार्ड के बीजेपी पार्षद रुस्तम कुर्रे से कथित तांत्रिकों ने 3 लाख 50 हजार रुपए ऐंठ लिए। आरोपियों ने अनुष्ठान के नाम पर नकली नोटों से भरा बैग थमाया और असली रकम लेकर फरार हो गए।

गुढ़ियारी निवासी पार्षद रुस्तम कुर्रे की मुलाकात एक साल पहले भिलाई के सुपेला निवासी राहुल भारती से हुई थी। राहुल ने भरोसा जीतने के बाद 4 फरवरी से तंत्र-मंत्र के जरिए पैसे कई गुना करने की बात कहकर उन्हें झांसे में लिया।

6 फरवरी की शाम राहुल अपने साथी मयंक दास के साथ पार्षद के मंगल बाजार स्थित कार्यालय पहुंचा। यहां विधि-विधान से पूजा की तैयारी कराई गई। पूजा के दौरान मयंक दास ने 500 रुपए के नोटों में कुल 3.5 लाख रुपए मांगे, जो पार्षद ने दे दिए।

“श्मशान की मिट्टी” लाने का बहाना, फिर फरार

करीब साढ़े तीन घंटे तक कथित अनुष्ठान चलता रहा। रात करीब 10:30 बजे आरोपियों ने कहा कि पूजा पूरी करने के लिए श्मशान की मिट्टी लानी पड़ेगी। उन्होंने नोटों से भरा बैग पार्षद को थमाया और बाइक से निकल गए।

काफी देर बाद भी जब वे नहीं लौटे तो बैग खोलने पर उसमें नकली नोटों के बंडल मिले। आरोपियों के मोबाइल भी बंद मिले, जिसके बाद पार्षद ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

4 घंटे में पुलिस ने दबोचे आरोपी

शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और करीब 4 घंटे की तलाश के बाद दोनों आरोपियों को भिलाई से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी राहुल भारती (सुपेला, भिलाई) और मयंक दास (रिसाली, भिलाई) को हिरासत में लेकर उनके पास से 3 लाख 50 हजार रुपए, एक अपाचे बाइक, एक मोबाइल फोन जब्त किया है।

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

इससे पहले बिलासपुर में भी कथित तांत्रिक द्वारा पैसे कई गुना करने के नाम पर अनुष्ठान का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पैसों की ‘बारिश’ दिखाकर लोगों को झांसा दिया गया था।

पुलिस कर रही पूछताछ

गुढ़ियारी थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आशंका है कि वे और लोगों को भी इसी तरह ठगी का शिकार बना चुके हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन