Logo
Breaking News Exclusive
बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही?

: CG Politics: मंत्री अकबर से चाय पर की चर्चा तो भाजपा ने दिया नोटिस राजनांदगाव सांसद के भाई ने पार्टी छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ

News Desk / Sun, Sep 18, 2022


Publish Date: | Sun, 18 Sep 2022 09:06 PM (IST)

रायपुर (राज्य ब्यूरो)। CG Politics: कवर्धा भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय पांडेय ने मंत्री मोहम्मद अकबर को अपने घर बुलाकर चाय क्या पिलाई, बवाल मच गया। विजय को चाय पिलाने के कारण भाजपा ने नोटिस जारी किया और तीन दिन में जवाब मांगा। विजय ने पार्टी को जवाब तो नहीं दिया, लेकिन पार्टी का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

रविवार को मंत्री मोहम्मद अकबर के सरकारी निवास पर विजय पांडेय ने कांग्रेस की सदस्यता ली। मंत्री मोहम्मद अकबर ने उनका तिरंगा गमछा पहनाकर स्वागत किया। विजय पांडेय भाजपा के राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय के चचेरे भाई हैं। साथ ही वह हिंदुस्तान पेट्रोलियम डीलर्स एसोशिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद विजय पांडेय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि किसी मंत्री को बुलाकर चाय पिलाना गुनाह है, तो मैं गुनहगार हूं। आज मैं आधिकारिक रूप से कांग्रेस का सदस्य बनकर भारतीय जनता पार्टी को उस नोटिस का जवाब दे दिया हूं। मुझे मनाने भाजपा के बड़े-बड़े लोगों का फोन आ रहा है, लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों और समाज के सभी वर्गों के हित के लिए किए जा रहे कार्यों से प्रभावित हैं।

समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की कांग्रेस की नीति उन्हें अच्छी लगती है। इसे देखते हुए वे कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कर रहें हैं। कांग्रेस पार्टी के सिपाही के रूप में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कार्य करने का प्रयास करेंगे। मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि विजय पांडेय का कांग्रेस पार्टी में पूरा सम्मान किया जाएगा। कांग्रेस में पुराने और नए कार्यकर्ता का कोई भेदभाव नहीं रहता है। एक सवाल कि जवाब में अकबर ने कहा कि कांग्रेस में आने वाले सभी लोगों का स्वागत है।

छह दिन में बदल गए राजनीतिक समीकरण

विजय पांडेय ने एसोशिएशन के कार्यालय के लिए भूखंड आवंटन को लेकर मंत्री अकबर को 13 सितंबर को बोड़ला स्थित अपने पेट्रोल पंप परिसर में आमंत्रित किया था। वहां मंत्री का परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया और चाय पिलाई गई। कवर्धा भाजपा ने 17 सितंबर को विजय को नोटिस जारी किया और तीन दिन में जवाब मांगा। नोटिस में कहा गया था कि मंत्री का स्वागत भाजपा के जिले के पद में रहते हुए किया गया, जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। उन्होंने नोटिस को अपना अपमान मानते हुए 1994 से भाजपा से जुड़ाव को समाप्त करने का निर्णय लिया।

विजय को मेरा भाई बताने का मिथ्या प्रचार कर रहे मंत्री अकबर

राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने मंत्री मोहम्मद अकबर के उस बयान पर निशाना साधा है, जिसमें उन्होंने विजय पांडेय को सांसद का भाई बताया है। सांसद संतोष ने कहा कि उनके भाई सत्यनारायण, संदीप और संजय पांडेय है, इसे क्षेत्र की जनता जानती है। मंत्री अकबर ने स्वयं अपने वीडियो में कहा है कि इन लोगों ने वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में उनके लिए काम किया है। मंत्री अकबर झंडा प्रकरण के बाद भयाक्रांत हैं। वह कभी 400 गाड़ी में रायपुर से कवर्धा आते हैं।

कभी किसी पीड़ित को तिरंगा पहनाकर पार्टी में प्रवेश का दावा करते हैं। बाद में यही लोग कहते हैं कि हम क्षेत्र की मांग को लेकर मंत्री से मिलने गए थे। मंत्री अकबर डर के कारण मिथ्या प्रचार कर रहे हैं। सांसद पांडेय ने कहा कि विजय पांडेय उनके चचेरे भाई है और पिछले 45-50 साल से उनके परिवार का कारोबार अलग है। पांडेय ने कहा कि मैं 1983 से राजनीति में हूं, इन चंद प्रहारों से न तो मुझे, न विशाल वटवृक्ष भाजपा को असर पड़ने वाला है।

Posted By: Pramod Sahu

NaiDunia Local
NaiDunia Local

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन