Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: CG NEWS: 5 दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी, हारी सीटों पर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेंगे PL PUNIA

News Desk / Thu, Sep 15, 2022

रायपुर । Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ में हारी हुई विधानसभा सीट पर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने के लिए प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम निकलने वाले हैं। पुनिया शनिवार शाम को रायपुर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से रायपुर के सर्किट हाउस में मुलाकात करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संवाद करेंगे। रविवार को प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। प्रदेश की 71 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस को 22 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। उपचुनाव में जीत दर्ज करके कांग्रेस ने 71 सीटों पर कब्जा किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के माध्यम से अब तक बस्तर और बिलासपुर संभाग की विधानसभा सीट का दौरा कर चुके हैं। कांग्रेस संगठन की नजर हारी सीटों पर है।
कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि प्रभारी पुनिया रविवार को भाटापारा और बलौदाबाजार पहुंचेंगे। पिछले चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। भाटापारा में भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा और बलौदाबाजार में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जकांछ) के विधायक प्रमोद शर्मा हैं। यहां पर कांग्रेस पदाधिकारियों से पुनिया और मरकाम चर्चा करेंगे। भाटापारा सीट पर पिछले दो चुनाव से भाजपा की जीत हो रही है जबकि बलौदाबाजार सीट पर पिछले चुनाव में जकांछ और 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जनकराम वर्मा ने जीत दर्ज की थी। पुनिया बलौदाबाजार में रात्रि विश्राम करेंगे। हारी सीट की समीक्षा के दौरान पुनिया और मरकाम सामाजिक और धार्मिक महत्व के स्थानों पर भी पहुंचेंगे। 19 सितंबर को पुनिया गुरु बाबा घासीदास की जन्मस्थली गिरौदपुरी पहुंचेंगे। वहीं, शिवरीनारायण मंदिर में भोजन प्रसाद करेंगे। दोपहर 2.30 बजे जैजेपुर में वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जैजेपुर से बसपा विधायक केशव चंद्रा ने पिछले चुनाव में जीत दर्ज की है। इसके बाद जांजगीर-चांपा जाएंगे, जहां से भाजपा के वर्तमान नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल विधायक हैं। बिलासपुर और मुंगेली पर पुनिया का विशेष फोकस प्रदेश प्रभारी पुनिया का बिलासपुर संभाग की सीटों पर विशेष फोकस है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इसी संभाग से सबसे ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की थी। 20 सितंबर को पुनिया बिलासपुर और मुंगेली जिले में कांग्रेस पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। इसके बाद वे रायपुर लौट आएंगे। हारी विधानसभा सीटों की रिपोर्ट तैयार करके पुनिया 21 सितंबर को दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन