Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा

: Mahasamunad: असली पांच सौ के देते थे पांच हजार, नकली नोट बाजार में खपाने निकले तीन गिरफ्तार, भारी करंसी बरामद

News Desk / Tue, Feb 21, 2023


नकली करेंसी के साथ गिरोह के सदस्य और खुलासा करने वाली टीम।

नकली करेंसी के साथ गिरोह के सदस्य और खुलासा करने वाली टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

महासमुंद पुलिस ने नकली नोट खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपी पांच सौ रुपये के असली नोट के बदले पांच हजार रुपये देने का लालच देते थे। अभी तक बाजार में लगभग 50 हजार रुपये खपा भी चुके थे। पुलिस ने मुखबिर और गुप्तचरों की मदद से गिरोह के एक नाबालिग बालक समेत तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। 

महासमुन्द जिले में विगत दिनों से सूचना मिल रही थी कि थाना महासमुन्द क्षेत्र में कुछ लोग नकली नोट खपाने व छापने का अवैध कारोबार कर रहे हैं। भीड़-भाड़ वाले स्थानो में नकली नोटो को खपाने का प्रयास कर रहे है। जिसके तहत पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर शेख आरिफ हुसैन के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में सायबर सेल और जिले समस्त थाना और चौकी प्रभारियों को नकली नोट छापने और खपाने वालो का पता तलाश कर कड़ी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। जिस पर पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर व गुप्तचर लगाकर गिरोह की तलाश शुरू की। इसी बीच सूचना मिली थी कि नकली नोट छापकर उसे खपाने की फिराक में कुछ लोग बस स्टैंड महासमुन्द यात्री प्रतिक्षालय के आसपास नकली नोट का खपाने के फिराक में घूम रहे है। 

सायबर सेल की टीम और थाना सिटी कोतवाली की टीम बस स्टैंड महासमुन्द में घेराबंदी कर इंतजार करने लगी। पुलिस ने मुखबीर द्वारा बताये गये हुलियों से मिलते हुयें तीन लोग बस स्टैंड महासमुन्द में दिखे। जिसे टीम के द्वारा तीन व्यक्ति को घेराबंदी कर दौड़ाकर पकड़ा गया। जिनकी पहचान आपचारी बालक, राम लखन कैवर्त पिता पंचराम कैवर्त उम्र 47 वर्ष, पवन कुमार पिता स्व. सीताराम साहू उम्र 43 वर्ष से हुई। पुलिस की टीम ने जब उन्हें महासमुंद जिलें में आने का कारण पूछा तो वह लोग गोलमोल जवाब देने लगे। 

पुलिस की टीम के द्वारा उक्त व्यक्तियों का तलाशी ली गई तो बड़ी मात्रा में नगदी रकम मिली। टीम ने जब तीनों आरोपीयों से अलग-अलग गहन पूछताछ की तो तीनों आरोपी टूट गये और आरोपी रामरखन कैवर्त ने बताया कि ओडिशा से पांच लाख रुपये के नकली नोट लेकर आए थे। जो साथी पवन कुमार साहू व अन्य बालक को बांटा गया। पवन कुमार साहू ने लगभग 53 हजार रूपये के नकली नोट को मार्केट में खपा देना बताया। आरोपी बस स्टैंड में आस-पास के लोगों से पांच सौ रुपये के असली नोट के बदले पांच हजार रूपये के नकली नोट खपाने हेतु रखे थे।


आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 500-500 रूपये के 888 नग कुल कीमती 444000 रूपये के नकली नोट और तीन विभिन्न कंपनी के मोबाईल कीमती 40000 रुपये जब्त किया। खुलासा करने वालों में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक अशोक वैष्णव,  सायबर सेल प्रभारी नसीम उद्दीन खान, विनोद शर्मा, प्रकाश नंद, रवि यादव, डिग्री लाल नंद, हेमंत नायक, संतोष सावरा, संदीप भोई, देव कोसरिया, विकास चन्द्राकर, जितेन्द्र बाघ, रमाकान्त साहू, अभिषेक राजपूत रहे।

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन