Logo
Breaking News Exclusive
USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे

रायपुर तहसील दफ्तर में नकल कॉपी को लेकर हंगामा : जाति पूछकर बदसलूकी, कर्मचारियों पर पैसे मांगने का आरोप, VIDEO वायरल

राजधानी रायपुर स्थित तहसील कार्यालय में दस्तावेज की प्रमाणित नकल को लेकर वकीलों और कर्मचारियों के बीच जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट में अपील दायर करने के लिए जरूरी दस्तावेज समय पर उपलब्ध नहीं कराए गए, जिससे वकील नाराज हो गए।

आरोप है कि दो कर्मचारियों ने दस्तावेज देने के बदले पैसे की मांग की। इसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हुई, जो धक्का-मुक्की और गाली-गलौज तक पहुंच गई।

जाति पूछने और बदसलूकी का आरोप

वायरल वीडियो में एक वकील द्वारा कर्मचारी से उसका नाम और जाति पूछने तथा अपशब्द कहने का आरोप लगाया गया है। धक्का-मुक्की और मारपीट की धमकी देने की भी बात सामने आई है।

घटना के दौरान तहसीलदार के लिए भी अपशब्द बोले जाने का आरोप है। हालांकि किस वकील ने हंगामा किया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

मंत्री पर भी आरोप, तनाव की स्थिति

हंगामे के दौरान वायरल वीडियो में प्रदेश के मंत्री टंकराम वर्मा पर भी पैसे लेने के आरोप लगाए गए। यह घटना एक दिन पहले की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

फिलहाल तहसील कार्यालय और वकील संघ के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।

क्या बोले पक्षकार?

तहसीलदार राममूर्ति दीवान ने कहा कि मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वकील भगवानू नायक ने कहा कि तहसील कार्यालय में आम जनता अपने रोजमर्रा के मामलों के लिए आती है। ऐसे में काम के बदले अतिरिक्त पैसे मांगना पूरी तरह गलत है और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन