Logo
Breaking News Exclusive
वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार

: दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत रिंग रोड पार करते समय चौकीदार को रौंदते निकल गया ट्रक

News Desk / Wed, Sep 28, 2022


Publish Date: | Wed, 28 Sep 2022 11:58 AM (IST)

रायपुर। राजधानी रायपुर के रायपुरा रिंग रोड पर डिवाइडर पर एक अधेड़ की खून से सना शव मिला। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक घटनास्थल के समीप जीप शो रूम में चौकीदार का काम करता था।

डीडीनगर पुलिस थाना प्रभारी कुमार गौरव ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कैंप वन, वार्ड नंबर 27, भिलाई थाना छावनी निवासी मानिकलाल साहू (50) के रूप में हुई। वह सोमवार रात करीब साढ़े सात बजे जीप शो रूम ड्यूटी पर आते समय रिंग रोड को पार कर रहा था तभी अज्ञात ट्रक चालक टक्कर मारकर भाग निकला। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आदर्शनगर, कुकदा (कुम्हारी) निवासी जीप शोर रूम के गार्ड रामचंद्र ध्रुव (50) की सूचना पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी की है। रामचंद्र ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि सोमवार रात शो रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखने पर पता चला कि रायपुरा चौक की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात ट्रक ने मानिकलाल साहू को रौंदा। सिर में गंभीर चोट लगने से मानिकलाल की मौत हो गई।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, एक गंभीर

सांकरा निको के औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा में अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदते हुए फरार हो गया। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर है। चौकी प्रभारी प्रियेश जान से मिली जानकारी के मुताबिक सिलतरा के फेस वन में आंबेडकर चौक पर हुई।

बाइक क्रमांक सीजी 04 के 7792 पर सवार श्रमिक मनीराम प्रजापति सिलतरा, राजेश प्रजापति और एक अन्य मांढर से सिलतरा की तरफ आ रहे थे तभी तेज रफ्तार वाहन ने चपेट में लिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मनीराम प्रजापति और उसके साथी की मौत हो गई। राजेश प्रजापति गंभीर रूप से घायल है। उसे धरसींवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

Posted By: Ashish Kumar Gupta

NaiDunia Local
NaiDunia Local

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन