Logo
Breaking News Exclusive
Chhindwara Accident की 15 Photos, हाथ कटकर अलग, लाशों का ढेर, देखिए तड़पती-बिलखती तस्वीरें छिंदवाड़ा में 10 लोगों की मौत, हाथ कटकर अलग, आंखों के सामने तड़प-तड़पकर गई जान, चीखें गूंजती रहीं राजिम में बच्चों की पढ़ाई छूटी, कॉपी-किताबें जलीं, आंखों में अब भी खौफ जिंदा, पढ़िए 1 फरवरी की इनसाइड स्टोरी गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच डॉक्टर ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, 2-2 लाख में किराए के किलर भी बुलाए Chhindwara Accident की 15 Photos, हाथ कटकर अलग, लाशों का ढेर, देखिए तड़पती-बिलखती तस्वीरें छिंदवाड़ा में 10 लोगों की मौत, हाथ कटकर अलग, आंखों के सामने तड़प-तड़पकर गई जान, चीखें गूंजती रहीं राजिम में बच्चों की पढ़ाई छूटी, कॉपी-किताबें जलीं, आंखों में अब भी खौफ जिंदा, पढ़िए 1 फरवरी की इनसाइड स्टोरी गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच डॉक्टर ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, 2-2 लाख में किराए के किलर भी बुलाए

: कांग्रेस विधायक की पत्नी का BPL कार्ड: गरीबों का सरकारी राशन डकार रहा MLA परिवार, BJP प्रत्याशी का सनसनीखेज खुलासा

मनेन्द्रगढ़ के भरतपुर-सोनहत से कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो की पत्नी के नाम पर गरीबी रेखा राशन कार्ड होने और सरकारी राशन लेने का आरोप है। इस पर सांसद और भरतपुर-सोनहत से बीजेपी प्रत्याशी रेणुका सिंह ने कहा कि लाख रुपए तनख्वाह पाने वाले विधायक की पत्नी के नाम से भी गरीबी रेखा राशनकार्ड बना है और बाकायदा हर महीने राशन लिया जा रहा है।

भरतपुर-सोनहत पहुंचीं रेणुका सिंह ने कहा- विधायक की पत्नी लीलावती, बेटियां और खुद विधायक का नाम गरीबी रेखा राशन कार्ड में है। ये देश के पहले विधायक हैं, जिन्होंने अपने परिवार के नाम पर गरीबी रेखा राशन कार्ड बनवाया है। यह गंभीर मामला है। इस पर कमरो का कहना है कि हम गरीब, मजदूर और किसान लोग हैं।

राशन कार्ड की कॉपी जिसको लेकर रेणुका सिंह ने गुलाब कमरो पर आरोप लगाया है।
राशन कार्ड की कॉपी जिसको लेकर रेणुका सिंह ने गुलाब कमरो पर आरोप लगाया है।

रेणुका ​सिंह ने कहा कि विधायक परिवार गरीबों का राशन ले रहा है। जब वो ये कृत्य कर सकते हैं, तो लोगों को अंधेरे में रखकर ऐसे-ऐसे कुकर्म और कृत्य किए होंगे, जिससे इस क्षेत्र की जनता शर्मिंदगी उठाती होगी।

गरीबी रेखा राशन कार्ड में विधायक परिवार

गुलाब सिंह कमरो मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के साल्ही ग्राम पंचायत के रहने वाले हैं। साल्ही ग्राम पंचायत के गरीबी रेखा राशनकार्ड धारियों में विधायक की पत्नी लीलावती के नाम से भूमिहीन कृषि मजदूर परिवार के तहत नीला राशनकार्ड बना है। राशनकार्ड में सम्मिलित सदस्यों में विधायक गुलाब कमरो, उनकी दोनों बेटी अंजली और निशा का भी नाम शामिल है।

भरतपुर-सोनहत से कांग्रेस के विधायक हैं गुलाब कमरो।

'हम गरीब, मजदूर और किसान लोग'

इस मामले में विधायक गुलाब कमरो ने कहा- गरीबी रेखा का राशन कार्ड मेरे नाम से नहीं बना है। मेरी पत्नी के नाम से है। गरीबी रेखा राशन कार्ड बना होना कोई गुनाह नहीं है। हम गरीब, मजदूर और किसान लोग हैं।

'गरीबी रेखा राशन कार्ड बना है तो गलत है'

जिला खाद्य अधिकारी संजय ठाकुर का कहना है कि वेतन पाने वाले जनप्रतिनिधियों या उनके परिवार का गरीबी रेखा राशन कार्ड नहीं होना चाहिए। अगर विधायक या उनके परिवार का गरीबी रेखा राशन कार्ड बना है तो गलत है।

विधायक के नाम पर कृषि योग्य जमीन

विधायक गुलाब कमरो की पत्नी के नाम पर राशन कार्ड भूमिहीन कृषक परिवार के तौर पर जारी हुआ है, जबकि विधायक के नाम पर ग्राम साल्ही में कृषि भूमि और बाकी जमीन हैं। उन्होंने साल 2018 के विधानसभा चुनाव में दिए शपथ पत्र में यह जानकारी दी थी।

ऐसे मामलों में रिकवरी का प्रावधान

ऐसे मामलों में रिकवरी का प्रावधान भी है। अब तक ऐसे राशन कार्ड से जो भी फायदा मिला है, बाजार दर पर राशन कार्डधारी से उसकी रिकवरी होती है। इसके बाद राशन कार्ड निरस्त कर ऐसे नामों को ब्लैक लिस्ट किया जा सकता है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन