Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता

: Sakti Car Accident: बस कंडक्टर को टक्कर मारते हुए नाली में घुसी कार, चाय शॉप-डिवाइडर में भी टकराई, चालक फरार

News Desk / Thu, Feb 23, 2023


कार बस कंडक्टर को टक्कर मारते हुए नाली में जा घुसी।

कार बस कंडक्टर को टक्कर मारते हुए नाली में जा घुसी। - फोटो : संवाद

विस्तार

सक्ती जिले मे प्रतीक्षा बस स्टैंड में गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सक्ती के प्रतीक्षा बस स्टैंड से चांपा की ओर जाने के लिए निकली गदाधारी बस के कंडक्टर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी है, की बस कंडक्टर को सिर पर गंभीर चोट आई है। वह घटना स्थल पर ही लहू लुहान हो गया जिसे आस-पास के लोगो ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना सक्ती थाना क्षेत्र की प्रतीक्षा बस स्टैंड का  है।

मिली जानकारी के अनुसार, सक्ती के प्रतीक्षा बस स्टैंड से गुरुवार की  सुबह 7:30 बजे जब  सक्ती से चांपा की ओर जाने के लिए गदाधारी बस निकली थी। गदाधारी बस का कंडस्टर राजकुमार साहू पिता कौशल साहू उम्र लगभग 30 वर्ष सवारी बुलाने के लिए बस से नीचे उतरा हुआ था, और सवारी बस में बैठाने के लिए रोड से बुला रहा था उसी समय जेठा की ओर से आ रही तेज रफ्तार हुंडई कार संख्या CG 11 AQ 0476 के चालक ने बस कंडक्टर राजकुमार साहू को ठोकर मार दी। 

हुंडई कार की रफ्तार इतनी तेज थी की कार कंडक्टर राजकुमार को ठोकर मारने के बाद वहां सड़क किनारे लगे चाय दुकान के अंदर घुस गई। जहां चाय दुकान मालिक और अन्य लोग भी चाय नाश्ता कर रहे थे। दुकान को तोड़ते हुए उप पंजीयक कार्यालय के सामने बने डिवाइडर को तोड़ा जिसके बाद कार नाली मे जा  गिरी है। मौके पर उपस्थित लोगो ने बस कंडक्टर राजकुमार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है। 

कंडक्टर की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है की कार चालक का नाम प्रकाश साहू है। प्रकाश साहू भाजपा सक्ती नगर मंडल सोशल मीडिया प्रभारी है। वहीं मौके पर कार चालक फरार हो गया है पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर कार को अपने कब्जे में लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। कार के सामने का हिस्सा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन