Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता

अनूपपुर में क्रिप्टो ट्रेडिंग में 91 लाख की ठगी : अच्छे रिटर्न के लालच में व्यापारी बना शिकार, व्हाट्सएप कॉल से हुई थी शुरुआत

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी के स्थानीय व्यापारी राकेश कुमार अग्रवाल (52) से क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 91 लाख 32 हजार 187 रुपए की बड़ी ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर जैतहरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक, 19 जनवरी की शाम राकेश अग्रवाल के मोबाइल पर पीटर पॉल नाम के व्यक्ति का व्हाट्सएप कॉल आया। उसने खुद को क्रिप्टो करेंसी मार्केट का सीनियर अकाउंट मैनेजर बताया और निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा दिया।

इसके बाद उसने “Compoundes.top” नाम की वेबसाइट का लिंक भेजकर वहां ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाया।

शुरुआती मुनाफे ने बढ़ाया भरोसा

ठगों ने पहले विश्वास जीतने के लिए छोटी रकम पर नकली मुनाफा दिखाया।

₹50,000 के निवेश पर ₹72,000 का रिफंड दिया गया

₹1.5 लाख की ट्रेडिंग पर ₹4 लाख का मुनाफा दिखाया गया

इन शुरुआती ट्रांजैक्शन से व्यापारी का भरोसा बढ़ गया और उन्होंने बड़ी रकम निवेश कर दी।

लाखों जमा, लेकिन पैसा नहीं लौटा

31 जनवरी और 1 फरवरी को अग्रवाल ने अलग-अलग किश्तों में लाखों रुपए ट्रांसफर किए। जब उन्होंने मुनाफा निकालने की कोशिश की, तो रकम फंस गई। आरोपी ने और पैसा लगाने पर ही मुनाफा देने की बात कही और बाद में संपर्क करना भी कम कर दिया।

बैंक जांच में खुला पूरा खेल

बैंक स्टेटमेंट की जांच करने पर पता चला कि 22 जनवरी से 1 फरवरी के बीच कुल ₹91,32,187 रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किए गए।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 25 लाख रुपए पर होल्ड लगवा दिया है।

पुलिस की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि

🔹 अनजान वेबसाइट या ऐप पर निवेश न करें

🔹 गारंटीड मुनाफे का दावा करने वालों से सावधान रहें

🔹 पहले छोटे रिफंड देकर भरोसा जीतना ठगों की आम चाल होती है

मामले की विस्तृत जांच जारी है और साइबर टीम ट्रांजेक्शन की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन