Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता

राजेंद्रग्राम में बेकाबू पिकअप ने 3 महिलाओं को रौंदा : बस से जा भिड़ा, एक की मौत, दो घायल, अवैध बस स्टैंड बना हादसों की वजह ?

एमपी के अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम–अमरकंटक मार्ग पर रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैदल चल रही तीन महिलाओं को टक्कर मारते हुए सामने खड़ी बस में जा घुसा। हादसे में बैगा जनजाति की एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम करौंदापानी निवासी 35 वर्षीय पपीह बाई बैगा साप्ताहिक हाट-बाजार में खरीदारी करने आई थीं। हादसे में 52 वर्षीय बरसिया बाई और 24 वर्षीय शिववती भी बुरी तरह जख्मी हुई हैं।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को पुष्पराजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

पहले महिलाओं को कुचला, फिर बस से जा भिड़ा

राजेंद्रग्राम थाना प्रभारी पीसी कोल ने बताया कि तेज रफ्तार मालवाहक पिकअप (MP21G2032) अचानक अनियंत्रित हो गया। वाहन ने पहले पैदल जा रही महिलाओं को रौंदा और फिर सड़क किनारे खड़ी बस से टकरा गया।

पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

अवैध बस स्टैंड बना हादसों की वजह?

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्य मार्ग पर रोजाना करीब 70–80 बसें अवैध रूप से खड़ी की जाती हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है।

भीड़भाड़ और अवैध पार्किंग के कारण इस मार्ग पर अक्सर जाम और दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थायी यातायात व्यवस्था और अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन