Logo
Breaking News Exclusive
USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे

राजेंद्रग्राम में तेज रफ्तार वाहन ने मासूम को रौंदा,मौत : मवेशियों को लेकर घर लौट रहा था, पीछे से आई काल बनी गाड़ी, फरार ड्राइवर की तलाश जारी

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। गुरुवार शाम लांघाटोला गांव के पास मवेशियों को लेकर घर लौट रहे 11 वर्षीय मासूम सागर बघेल को एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार मालवाहक वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि सिर पर गंभीर चोट लगने और अत्यधिक खून बह जाने के कारण मासूम सागर ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, शुक्रवार को हुआ पीएम

घटनाक्रम के अनुसार, लांघाटोला निवासी सागर बघेल (11 वर्ष) गुरुवार शाम राजेंद्रग्राम की ओर से मवेशियों को लेकर अपने गांव की ओर जा रहा था।

इसी दौरान राजेंद्रग्राम की तरफ से आ रहे एक मालवाहक वाहन के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए मासूम को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

सूचना मिलते ही बदहवास परिजन निजी वाहन से घायल सागर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को मर्चुरी में सुरक्षित रखवाया, जिसका शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने ट्रेस किया दुर्घटनाकारी वाहन (MP 65 ZC 6591), आरोपी चालक की तलाश तेज। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लगातार जांच-पड़ताल कर दुर्घटनाकारित वाहन की पहचान कर ली है।

थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार बरकड़े का बयान

"हादसे में 11 वर्षीय बालक सागर बघेल की मौत हुई है। पुलिस की लगातार जांच के बाद दुर्घटना को अंजाम देने वाले मालवाहक वाहन (नंबर MP 65 ZC 6591) की पहचान कर ली गई है। आरोपी चालक घटना के बाद से ही फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को हिरासत में ले लिया जाएगा।"

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन