Logo
Breaking News Exclusive
वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार

: राजेंद्रग्राम में किसके खून का प्यासा 'तलवार' ? तिरंगे और PM की तस्वीर का अपमान, थाने में गुंडागर्दी और बवाल, हिंदू संगठन बोला-क्रिमिनल्स को पुलिस का सरंक्षण

अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर के राजेंद्रग्राम में सोशल मीडिया पर रील्स लाइक करने, तिरंगे और PM की तस्वीर का अपमान करने को लेकर हंगामा हो गया। हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव कर बवाल कर दिया। पुलिस पर सरंक्षण देने का आरोप लगा। बवाल के बाद 2 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि 2 लोग अभी फरार हैं। मामला राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र का है।

अब जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, वारदात 10 मई की है। एक विशेष समुदाय का युवक इंस्टाग्राम में एक रील्स को लाइक करता है। रील्स में PM मोदी की तस्वीर और तिरंगा दिख रहा है। इसमें कुछ लोग तस्वीर और तिरंगे का अपमान करते नजर आ रहे हैं।

quri382 नाम की इंस्टाग्राम ID से पोस्ट

quri382 नाम की इंस्टाग्राम ID से विवादित पोस्ट किया है। इसको करीब 90 हजार लोगों ने लाइक किया है। 6 हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है। साथ करीब 80 हजार लोगों ने शेयर किया है। वीडियो में तिरंगा और मोदी की तस्वीर को अपमानित किया जा रहा है।

इंस्टाग्राम पर विवादित रील्स को सद्दाम खान ने लाइक किया। इसे देखकर हिंदू संगठन के लोग भड़क गए। उसे माफी मांगने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद हिंदू संगठन के लोगों ने थाने में सूचना दी। पुलिस युवक के ठिकाने पर पहुंची, लेकिन सद्दाम खान मौके पर नहीं था। फरार था।

हिंदू संगठन के लोग भड़क गए

हिंदू संगठन के लोगों का बढ़ते दबाव के बीच पुलिस ने सद्दाम खान के छोटे भाई और बड़े भाई को थाने लेकर आई। इस दौरान सद्दाम खान के छोटे भाई जानू ने थाने में गाली-गलौज की। इससे हिंदू संगठन के लोग भड़क गए।

थाने में गाली-गलौज और एक्शन नहीं लेने पर पुलिस पर सह देने का आरोप लगा। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। हालांकि पुलिस ने सद्दाम के भाई जानू को गिरफ्तार कर लिया।

अब जानिए तलवार वाली क्या है कहानी ?

जानू की गिरफ्तारी के बाद बड़ा भाई सोनू खान भड़क गया। पुलिस के मुताबिक सोनू खान हाथ में तलवार लिए लोगों को मारने काटने की धमकी देकर डरा धमका रहा था। इससे लोगों में काफी भय और आक्रोश का माहौल रहा।

तलवार लेकर घूमने और धमकाने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को पकड़ा गया और तलवार उसके हाथ से छीना गया। पुलिस ने आरोपी को हथियार के साथ पकड़े जाने पर गिरफ्तार कर लिया है।

क्या बोला पीड़ित ?

पीड़ित ने बताया कि पुलिस थाना से महज 10 कदम आगे मेरा घर है। थाने के बगल में घर होने के बाद भी मुस्लिम समुदाय का युवक सोनू खान तलवार लेकर मारने आया था। पुलिस के सामने और टीआई के सामने जान से मारने की धमकी दी।

आरोपी की मां और वह जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने नार्मल धाराएं लगाकर रफादफा कर दिया। पुलिसकर्मी अलाकत अली पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। हमको खुलेआम तलवार लेकर मारने दौड़ा जा रहा है।

अब जानिए हिंदू संगठन के लोगों की मांग और आरोप ?

हिंदू संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एसडीएम और एएसपी को ज्ञापन सौंपा। संगठनों ने छह प्रमुख मांगें रखी। इनमें सोनू खान नाम के आरोपी को जिला बदर करने, थाना राजेन्द्र ग्राम के एसआई लियाकत अली को सस्पेंड करने और आरोपियों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

इसके साथ ही आदिल खान और सद्दाम खान की तत्काल गिरफ्तारी और दीपचंद बर्मन का ट्रांसफर भी मांगा गया है। संगठनों का आरोप है कि पुलिस पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रही है। आरोपियों को संरक्षण दे रही है।

MPCGTIMES से क्या बोले राजेंद्रग्राम थाना प्रभारी ?

मामले में MPCGTIMES से बातचीत में राजेंद्रग्राम थाना प्रभारी वीरेंद्र वरकड़े ने बताया कि जानू और सोनू खान की गिरफ्तारी की गई है। एक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और एक पर 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।सद्दाम खान और आदिल खान फरार हैं। टीम लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द गिरफ्तारी होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन