Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता

शहडोल में संदिग्ध हालात में युवक का शव मिला : खेत में पड़े मिले शव पर जलने के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कलहारी गांव में बुधवार सुबह एक खेत से युवक का शव बरामद किया गया। शव के पैर और कपड़ों पर जलने के निशान पाए गए हैं। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतक की पहचान कलहारी निवासी अजय कुशवाहा (23), पिता छोटे लाल कुशवाहा के रूप में हुई है। अजय पेशे से पिकअप वाहन चालक था। पुलिस के अनुसार, जिस खेत में शव मिला है वह मृतक के घर से लगभग 2 किलोमीटर दूर स्थित है।

घटनास्थल के पास मिली बाइक

पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर अजय की बाइक भी बरामद हुई है। बाइक और शव की स्थिति को देखते हुए मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

मंगलवार शाम घर से निकला था युवक

परिजनों ने बताया कि अजय मंगलवार शाम को बाइक लेकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह खेत में शव मिलने की सूचना मिली।

हत्या कर शव फेंकने की आशंका

शव पर जलने के स्पष्ट निशान देखकर परिजनों ने आशंका जताई है कि अजय की पहले हत्या की गई और बाद में शव को खेत में फेंक दिया गया। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच, पीएम रिपोर्ट का इंतजार

सूचना मिलते ही ब्यौहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

गांव में दहशत और आक्रोश

घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। परिजन जल्द से जल्द सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन