Logo
Breaking News Exclusive
USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे

: किसके शह पर करप्शन की सीढ़ी चढ़ रहे ठेकेदार: अनूपपुर जनपद पंचायत में विकास नहीं भ्रष्टाचार से पटे हैं हर पन्ने, ये दर्जनभर पंचायत सुना रहे करप्शन की दास्तां

MP CG Times / Tue, Sep 14, 2021

शैलेन्द्र विश्वकर्मा, अनूपपुर:  जिला पंचायत के अधिकारी अपने जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायतों में विकास की बात करते हुए हमेशा अपनी पीठ थपथपाते नजर आते हैं, वहीं जनपद के अफसर और ठेकेदारों की मिलीभगत से पंचायतों में हर रोज करप्शन की नई सीढियां चढ़ी जा रही है, लेकिन उन सीढ़ियों को रोकने की किसी ने हिमाकत नहीं दिखाई, बल्कि उनको और लिप्त होने दिया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायतों में अधिकारियों के संरक्षण में ठेकेदारी प्रथा चालू कर भ्रष्टाचार गुणवत्ता विहीन कार्य किया जा रहा है. ऐसा ही मामला जिले के जनपद पंचायत अनूपपुर के कोयलांचल क्षेत्र में कई वर्षों से ग्राम पंचायतों पर ठेकेदारी प्रथा कर भ्रष्टाचार गुणवत्ता विहीन निरंतर कार्य हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंद बैठे हैं. मुख्य रूप से दाल सागर निवासी मनोज शर्मा अनूपपुर जनपद के अंतर्गत कई ग्राम पंचायतों में ठेकेदारी कर गुणवत्ता विहीन कार्य लगातार करा रहे हैं. स्थानीय निवासियों ने बताया कि मनरेगा जैसे कार्यों में भी यह ठेकेदार मशीनरी का उपयोग कर कार्य करा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल पाता है.   इन ग्राम पंचायतों पर ठेकेदार हावी अनूपपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरिया, बर्रतराई ,हरद,अमलाई ,देवरी सहित लगभग एक दर्जन ग्राम पंचायतों में मनोज शर्मा के द्वारा भ्रष्टाचार और गुणवत्ता विहीन निर्माण कर लाखों रुपए की राशि सरपंच-सचिव और अधिकारियों के संरक्षण में लगातार आहरण किया जा रहा है. ग्रेवल रोड चेक डैम गुणवत्ता विहीन शासन के द्वारा ग्राम पंचायतों में किसानों को खेती के समय पानी की समस्या से निजात मिल सके. इसके लिए आसपास के नालों पर चेक डैम का निर्माण ग्राम पंचायतों के माध्यम से कराया जाता है, लेकिन अधिकारियों और सरपंच सचिव कमीशन के चक्कर में ठेकेदारों के द्वारा यह कार्य गुणवत्ता विहीन करा कर राशि का अहरण कर लिया जाता है. ऐसे में कई इन ग्राम पंचायत हैं, जिसमें ठेकेदारी के माध्यम से ग्रेवल रोड और चेक डैम का निर्माण गुणवत्ता विहीन कराया गया है, जो जांच का विषय है. ठेकेदार के खिलाफ जांच की मांग अनूपपुर जिले के कलेक्टर सोनिया मीणा और जिला पंचायत सीईओ मिलन नागदेवे से ग्राम पंचायत के स्थानीय निवासियों के द्वारा मांग की गई है. इन ग्राम पंचायत पर सरपंच सचिव और ठेकेदार के विरुद्ध जांच की मांग की जा रही है, जिससे इन ग्राम पंचायतों में अधिकारियों सरपंच सचिव के माध्यम से हो रहे ठेकेदारी प्रथा को समाप्त किया जा सके. ग्राम पंचायतों के स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन