Logo
Breaking News Exclusive
USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे

: APR में रिश्वतखोर अधिकारी गिरफ्तार: लोकायुक्त की टीम ने खाद्य अधिकारी और सर्विस इंजीनियर को 18 हजार घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा, इसलिए मांगे थे पैसे

MP CG Times / Fri, Oct 1, 2021

मिथलेश पटेल, अनूपपुर। मध्यप्रदेश में घूसखोरी का खेल जोरों पर है. शुक्रवार को अनूपपुर में लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. जिले के खाद्य अधिकारी और सर्विस इंजीनियर को रंगे हाथों 18 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है. पीड़ित की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक अनुपपुर जिले के खाद्य अधिकारी अम्बोज श्रीवास्तव और सहयोगी सर्विस इंजीनियर अनिरुद्ध कुमार केवट को लोकायुक्त रीवा की टीम ने 18 हजार नगद लेते ट्रैक किया है. दरअसल 18 सितंबर को उज्जवला योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ हुआ था, जो कि शासकीय कार्यक्रम था. जिसमें हुए खर्चे की मांग गैस एजेंसियों से की जा रही थी. खाद्य विभाग जिला वितरण अधिकारी कई एजेंसियों से पैसा ले चुका है. जैतहरी इंडेन एजेंसी के संचालक अनिल प्रजापति लगातार पैसे की मांग से परेशान थे.  उन्होंने इस अवैध वसूली की शिकायत लोकायुक्त रीवा की टीम से कर दी. जिस पर आज 15 सदस्यीय रीवा लोकायुक्त की टीम ने खाद्य विभाग के कार्यालय से दोनों को ट्रैक कर पकड़ा है. इस मामले में जब जानकारी ली गई, तो पता चला कि उज्जवला योजना के तहत संभवत बिल भुगतान के लिए अम्बोज श्रीवास्तव ने इंडेन एजेंसी जैतहरी के संचालक अनिल प्रजापति से 20 हजार रूपए की डिमांड की थी. जिसके बाद 18 हजार रूपए में सौदा तय हुआ था. आज पैसा देने के दौरान लोकायुक्त रीवा के इंस्पेक्टर प्रमलेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर डी एस मरावी के साथ 15 सदस्यी टीम ने 18 हजार रूपए नगद देते हुए उनके कार्यालय में ही खाद्य अधिकारी अम्बोज श्रीवास्तव और सहयोगी सर्विस इंजीनियर अनिरुद्ध कुमार केवट को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन