Logo
Breaking News Exclusive
ATS ने स्लीपर सेल को पकड़ा, टारगेट किलिंग के लिए ब्रेनवॉश; अफगानिस्तान में सीक्रेट ट्रेनिंग की थी साजिश पुलिस ने 'पॉइंटर' भेजा, सिग्नल मिलते ही दी दबिश, महिला-दलाल समेत 3 गिरफ्तार, 3 लड़कियों का रेस्क्यू करीब 20 क्विंटल गांजा जब्त, ऊपर बोरियों में पाउडर भरा, नीचे छुपाया था नशा सेंट्रल बैंक का सहायक प्रबंधक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ग्वालियर स्थित आवास पर भी छापा डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, शव बोरे में भरकर श्मशान में दफनाया, गांव में दूसरी मौत से ऐसा खुला राज, जानिए वजह पास्टर बोला- शिव-विष्णु कुछ नहीं कर सकते, दो घूंट पानी बीमारी ठीक करेगा, मकान मालिक समेत गिरफ्तार विमान में सवार थे पूर्व CM भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम अरुण साव समेत कई दिग्गज, जानिए वजह गरियाबंद में पीट-पीटकर मार डाला, शवों को बोरे में भरा, जानिए कैसे धराए कातिल ? TI पर मारपीट और रिश्वत मांगने का आरोप, लाठी-डंडों और बेल्ट से पिटाई, जबरन लिखवाया झूठा बयान 50 लाख का 38 तोला सोना और स्कॉर्पियो जब्त, सूने मकानों को बनाते थे निशाना, 6 आरोपी गिरफ्तार ATS ने स्लीपर सेल को पकड़ा, टारगेट किलिंग के लिए ब्रेनवॉश; अफगानिस्तान में सीक्रेट ट्रेनिंग की थी साजिश पुलिस ने 'पॉइंटर' भेजा, सिग्नल मिलते ही दी दबिश, महिला-दलाल समेत 3 गिरफ्तार, 3 लड़कियों का रेस्क्यू करीब 20 क्विंटल गांजा जब्त, ऊपर बोरियों में पाउडर भरा, नीचे छुपाया था नशा सेंट्रल बैंक का सहायक प्रबंधक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ग्वालियर स्थित आवास पर भी छापा डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, शव बोरे में भरकर श्मशान में दफनाया, गांव में दूसरी मौत से ऐसा खुला राज, जानिए वजह पास्टर बोला- शिव-विष्णु कुछ नहीं कर सकते, दो घूंट पानी बीमारी ठीक करेगा, मकान मालिक समेत गिरफ्तार विमान में सवार थे पूर्व CM भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम अरुण साव समेत कई दिग्गज, जानिए वजह गरियाबंद में पीट-पीटकर मार डाला, शवों को बोरे में भरा, जानिए कैसे धराए कातिल ? TI पर मारपीट और रिश्वत मांगने का आरोप, लाठी-डंडों और बेल्ट से पिटाई, जबरन लिखवाया झूठा बयान 50 लाख का 38 तोला सोना और स्कॉर्पियो जब्त, सूने मकानों को बनाते थे निशाना, 6 आरोपी गिरफ्तार

25 दिन पहले शादी, सिर्फ 5 दिन साथ रहे पति-पत्नी : MP में नई नवेली दुल्हन और दूल्हा चढ़ गए सूली, वजह जान उड़ जाएंगे होश

ग्वालियर की रात… एक नई शादी… और कुछ ही दिनों में दो मौतों का ऐसा रहस्य जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मुरार और गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में नई नवेली दुल्हन और उसके पति की संदिग्ध मौत सामने आई है। दोनों मामलों में किसी भी घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मोबाइल फोन और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

25 अप्रैल को हुई थी शादी, अरेंज मैरिज थी

मुरार थाना क्षेत्र के हुरावली लिंक रोड स्थित गेरू वाले बंगले के पास रहने वाली 23 वर्षीय मेघा उर्फ ज्योति की शादी 25 अप्रैल 2026 को पिंटो पार्क कुंज विहार कॉलोनी फेस-1 निवासी सिद्धार्थ कांदिल (26) से हुई थी। दोनों की अरेंज मैरिज थी। शादी धूमधाम से हुई थी। मेघा के पिता गुरुवीर सिंह ने बेटी की शादी में काफी खर्च किया था।

26 अप्रैल ससुराल पहुंची, 1 मई को मायके लौटी

परिजनों के मुताबिक, 26 अप्रैल को मेघा ससुराल पहुंची थी, लेकिन 1 मई को वह मायके आ गई थी। शादी के 25 दिनों में दोनों सिर्फ 5 दिन ही साथ रह पाए थे। परिवार के अनुसार मेघा खुश थी, लेकिन हालात धीरे-धीरे बदलते चले गए।

20 मई की सुबह: मायके में मिली मेघा की लाश

20 मई 2026 की सुबह करीब 10:30 से 11 बजे के बीच मेघा के पिता किसी रिश्तेदार की गमी में गए थे। घर में मेघा और उसकी मां गीता मौजूद थीं। इसी दौरान मां जब दूसरी मंजिल पर पहुंचीं तो मेघा दुपट्टे के फंदे से लटकी मिली। मुरार पुलिस मौके पर पहुंची और 20 मई को ही शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

22 मई: पति सिद्धार्थ का भी मिला शव

मेघा की मौत के दो दिन बाद 22 मई 2026 की सुबह करीब 8 बजे सिद्धार्थ कांदिल का शव उसके घर के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। सिद्धार्थ पेशे से ठेकेदार था। बताया गया कि वह पत्नी की मौत के बाद से मानसिक तनाव में था।

पिता ने जब उसे कमरे में नहीं देखा तो तलाश शुरू की गई। बाथरूम अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ने पर शव फंदे पर मिला। गोला का मंदिर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

फोरेंसिक जांच और घटनास्थल सीज

22 मई को फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने पहले मेघा के घटनास्थल और फिर सिद्धार्थ के घर की जांच की। दोनों जगहों को सीज कर दिया गया है। पुलिस दोनों परिवारों से पूछताछ कर रही है। दोनों के मोबाइल फोन जब्त किए जा रहे हैं। कॉल डिटेल, वॉट्सऐप चैट और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। यहां तक कि “डिजिटल सुसाइड नोट” की भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन