Logo
Breaking News Exclusive
वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार

: ये कैसा पति! पत्नी को पहले दी नींद की गोलियां, फिर कोबरा से डसवा कर की हत्या, पुलिस ने ऐसे सुलझाया मामला

MP CG Times / Mon, Oct 11, 2021

नई दिल्ली। केरल की एक अदालत ने पत्नी को कोबरा सांप से डसवाकर उसकी हत्या करने के जुर्म में पति को सोमवार को दोषी ठहराया है. अदालत ने सूरज नाम के शख्स को पिछले साल मई में 23 वर्षीय पत्नी उथरा को नींद में एक कोबरा से डसवाकर उसकी हत्या करने का दोषी ठहराया. कोल्लम की छठी अतिरिक्त सत्र अदालत ने कहा कि उसकी सजा की घोषणा बुधवार 13 अक्टूबर को की जाएगी. अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के पुलिस प्रमुख अनिल कांत ने कहा कि यह दुर्लभतम मामलों में से एक है. जिसमें आरोपी को परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर दोषी पाया गया है. मामले की जांच करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह इस बात का एक ज्वलंत उदाहरण है कि कैसे वैज्ञानिक और पेशेवर तरीके से हत्या के मामले की जांच की गई और उसका पता लगाया गया. पुलिस प्रमुख ने तिरुवनंतपुरम में पत्रकारों से कहा कि मामला मुश्किल था. उन्होंने कहा कि जांच दल ने मामले को सुलझाने के लिए फोरेंसिक मेडिसिन, फाइबर डाटा, जानवर के डीएनए और अन्य सबूतों का विश्लेषण करने में बहुत मेहनत की. सूरज को आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास), 328 और 201 के तहत दोषी पाया गया है. क्या है पूरी कहानी? सूरज ने 7 मई 2020 को अपने कमरे में कोबरा को छोड़कर पत्नी उथरा को जानबूझकर डसवाया ताकि वह मर जाए. इससे पहले उसने पत्नी को नींद की गोलियां भी दी थीं. पुलिस जांच में ये बात सामने आई है कि सूरज ने सांप पकड़ने वालों से दो बार पैसे देकर कोबरा खरीदे थे. यह मामला तब सामने आया जब महिला के माता-पिता ने उसकी मौत के कुछ दिनों बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि सूरज और उसके परिवार के सदस्यों ने उसकी बेटी को दहेज के लिए परेशान करते थे. सूरज पर आरोप लगाया गया कि वह उथरा के पिता के संपत्ति को हड़पना चाहता है. विशेष लोक अभियोजक एडवोकेट जी मोहन राज ने कहा कि उथरा विकलांग थी और शादी के दौरान करीब 98 सोना, 4 लाख रुपये और एक कार दहेज में दिया गया था. उथरा के पिता भी हर महीने करीब 8 हजार रुपये देते थे. अभियोजन पक्ष का आरोप है कि सूरज इन सभी लाभों को हमेशा के लिए चाहता था और इसलिए उसने अपराध का सहारा लिया. read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन