Logo
Breaking News Exclusive
USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे

MP में घर के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध मौत : एक हफ्ते पुराने शव मिले, पति बेड पर, पत्नी बाथरूम में पड़ी थी, बदबू से हुआ खुलासा

मध्यप्रदेश के इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक घर के भीतर पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पड़ोसियों को घर से तेज बदबू आने पर शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घर का दरवाजा खोला, तो पति का शव बेड पर और पत्नी का शव बाथरूम में पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में दोनों शव करीब एक हफ्ते पुराने बताए जा रहे हैं।

मामला सैटेलाइट जंक्शन इलाके का है। थाना प्रभारी तारेश सोनी के अनुसार मृतकों की पहचान कन्हैयालाल परनवाल और उनकी पत्नी स्मृति परनवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

10 दिन पहले आखिरी बार दिखी थी महिला

पड़ोसियों का कहना है कि महिला को आखिरी बार करीब 10 दिन पहले घर के बाहर देखा गया था। बीते कुछ दिनों से दंपती नजर नहीं आ रहे थे, जिससे आसपास के लोगों को शक होने लगा। गुरुवार को जब लोगों ने बालकनी से पहली मंजिल की ओर झांककर देखा तो घर से बदबू आ रही थी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

बीमारी और अकेलेपन में जी रहे थे दंपती

पड़ोसी राज बहादुर यादव के मुताबिक, यह मकान वर्ष 2015 में बना था और 2016 में पति-पत्नी यहां रहने आए थे। दोनों मूल रूप से आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले थे। कन्हैयालाल पहले पीथमपुर में नौकरी करते थे, लेकिन काफी समय पहले काम छोड़ चुके थे। करीब छह महीने पहले उन्हें लकवा मार गया था, जबकि उनकी पत्नी की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं बताई जा रही है।

पड़ोसियों ने बताया कि दंपती का किसी से खास मेलजोल नहीं था और कभी कोई रिश्तेदार भी घर नहीं आता था। केवल किराना, सब्जी, दूध वाले या सर्वे के दौरान ही बाहर हलचल दिखती थी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन