Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता

BJP नेता पर चाकू की नोक पर दुष्कर्म का आरोप : महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर देता रहा धमकी, एसपी से की लिखित शिकायत

मध्य प्रदेश के सतना जिले के रामपुर बघेलान क्षेत्र में एक भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता का आरोप है कि, आरोपी भाजपा नेता ने चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह महिला पर दोबारा शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता रहा।

पीड़िता ने जब मामले की शिकायत की तो आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें आरोपी भाजपा नेता अशोक सिंह पुलिस अधिकारी को गाली देते हुए यह कहते नजर आ रहा है कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। वीडियो में पीड़िता की रोने और सिसकने की आवाज भी साफ सुनाई दे रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपी अशोक सिंह की पत्नी नगर पंचायत में भाजपा की पार्षद है, जिससे मामला और ज्यादा संवेदनशील हो गया है।

एसपी से की लिखित शिकायत

पीड़िता ने 22 दिसंबर को सतना एसपी हंसराज सिंह से लिखित शिकायत की थी। शिकायत में उसने बताया कि करही (हनुमानगंज) निवासी अशोक सिंह करीब छह महीने पहले उसके घर में जबरन घुस आया था। आरोपी ने चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। किसी को बताने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी गई, जिस कारण वह लंबे समय तक चुप रही।

धमकी देकर फिर बनाया दबाव

पीड़िता के अनुसार, 20 दिसंबर को आरोपी फिर उसके पास पहुंचा और छेड़छाड़ करते हुए दोबारा संबंध बनाने का दबाव डाला। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि अशोक सिंह आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और पूर्व में उसे जिला बदर भी किया जा चुका है।

DSP को सौंपी गई जांच

शिकायत मिलने के बाद एसपी ने मामले की जांच डीएसपी (मुख्यालय) मनोज त्रिवेदी को सौंप दी है। डीएसपी ने बताया कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और रिकॉर्ड देखने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है और लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन