Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता

शहडोल में कोल माफिया ने रेंजर से मारपीट, वर्दी फाड़ी : डीएफओ बोलीं- पुलिस के संरक्षण में अवैध उत्खनन, 24 घंटे बाद दर्ज हुई FIR

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में अवैध कोयला परिवहन रोकने गई वन विभाग की टीम पर कोल माफिया ने हमला कर दिया। रेंजर की पिटाई की गई, उनकी वर्दी फाड़ दी गई और डीएफओ के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। घटना के 24 घंटे बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।

क्या है पूरा मामला?

घटना की तारीख: 11 फरवरी, रात करीब 7 बजे

स्थान: खेतावली गांव, ऊपर टोला

ग्रामीणों ने अवैध कोयले से भरे ट्रैक्टर को रोका और पुलिस व वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम पहले पहुंची, पुलिस देर से पहुंची। वन टीम को अकेला पाकर हथियारबंद माफिया ने हमला कर दिया।

रेंजर के साथ क्या हुआ?

डीएफओ श्रद्धा पंद्रे के अनुसार, रेंजर रामनरेश विश्वकर्मा को मौके पर भेजा गया था।माफिया ने उनकी गाड़ी रोकी, बाहर खींचकर मारपीट की। उनकी वर्दी फाड़ दी गई।किसी तरह जान बचाकर वे वहां से निकले।

पुलिस पर गंभीर आरोप

डीएफओ ने आरोप लगाया कि, पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज नहीं की। रात 11 बजे थाने पहुंचने के बावजूद सुबह 4 बजे तक रिपोर्ट नहीं लिखी गई। आवेदन तीन बार बदलवाया गया। अधिकारियों ने फोन तक रिसीव नहीं किए। पुलिस कोल माफिया के पक्ष में काम कर रही है।

पहले पुलिस ने कहा कि मौके पर कोयला नहीं मिला। बाद में कहा कि विवाद वन विभाग के हूटर बजाने से हुआ — जिसे डीएफओ ने गलत बताया।

ग्रामीणों का आरोप

घोड़सा नाला में वर्षों से अवैध खनन हो रहा है। रोजाना दर्जनों ट्रैक्टर 7 किमी दूर बरखेड़ा की ओर कोयला ले जाते हैं। माफिया 24 घंटे इलाके की रेकी करते हैं। तेज रफ्तार ट्रैक्टरों से हादसे भी हो चुके हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होती, इसलिए इस बार उन्होंने खुद ट्रैक्टर रोका।

हथियार लेकर पहुंचे माफिया

ग्रामीणों के मुताबिक, 15–20 लोग बंदूक और तलवार लेकर पहुंचे। धमकियां दी गईं।हल्की झड़प भी हुई। 24 घंटे बाद दर्ज हुई FIR

सोहागपुर पुलिस ने रेंजर की शिकायत पर बिट्टन सिंह, चिंटू सिंह, राजू सिंह समेत अन्य के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट, तोड़फोड़, गाली-गलौज की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन