Logo
Breaking News Exclusive
1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया सरकारी आवासों पर अवैध कब्जे का जाल, ट्रांसफर के बावजूद नहीं छोड़ रहे घर, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! पत्नी से SEX करना चाह रहा था पति, आधीरात जाग गए ससुराल वाले, एक ही कमरे में सो रहे थे, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ? 1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया सरकारी आवासों पर अवैध कब्जे का जाल, ट्रांसफर के बावजूद नहीं छोड़ रहे घर, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! पत्नी से SEX करना चाह रहा था पति, आधीरात जाग गए ससुराल वाले, एक ही कमरे में सो रहे थे, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ?

शहडोल में पटवारी के बैग से तेंदुए की खाल मिली : पेंगोलिन शिकार केस की जांच में दो आरोपी गिरफ्तार, अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के शहडोल वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ चल रही जांच में बड़ी सफलता हासिल की है। जैतपुर वन परिक्षेत्र में दर्ज पेंगोलिन शिकार के पुराने प्रकरण की जांच के दौरान वन विभाग की विशेष टीम सिवनी पहुंची, जहां छापेमारी के दौरान एक सरकारी पटवारी के पास से तेंदुए की खाल बरामद की गई।

इस मामले में मंगलवार को पटवारी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई की जानकारी पुलिस और वन विभाग ने बुधवार को मीडिया को दी।

अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार

वन विभाग के अनुसार, यह कार्रवाई जैतपुर वन परिक्षेत्र से जुड़े पेंगोलिन शिकार प्रकरण का हिस्सा है। इस केस में अब तक कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ के दौरान कुछ फरार आरोपियों के नाम सामने आए थे, जिनके आधार पर टीम को सिवनी भेजा गया।

सिवनी के देवघाट गांव में दबिश

वन विभाग की टीम ने सिवनी जिले के ग्राम देवघाट (मझगवां) में दबिश देकर दो संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान रीझन लाल मरकाम (54) के बैग से तेंदुए की खाल बरामद की गई।

पटवारी के पद पर पदस्थ आरोपी

रीझन लाल मरकाम ग्राम खांपा, थाना कोयलारी, जिला सिवनी का निवासी है और वर्तमान में हल्का बगलई, जिला सिवनी में पटवारी के पद पर पदस्थ है। अधिकारियों के अनुसार, पहले गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में इसी पटवारी का नाम लिया था।

दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

इस कार्रवाई में रमाकांत दुबे (35) को भी गिरफ्तार किया गया है, जो संजीवनी नगर, गढ़ जबलपुर का निवासी है। जब्त की गई तेंदुए की खाल को वन विभाग परिसर में सुरक्षित रखा गया है।

वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज

दक्षिण वन मंडल शहडोल की डीएफओ श्रद्धा पंद्रे ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी यह स्पष्ट नहीं कर पाए हैं कि तेंदुए का शिकार कहां हुआ और खाल उन्हें कैसे मिली। वन विभाग पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच कर रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन