Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता

शहडोल में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 लोगों की मौत : जेसीबी ने बाइक टक्कर दो युवकों को मारी टक्कर, CCTV खंगाल रही पुलिस

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। कोटमा चौक के पास स्थित पुलिया के नजदीक तेज रफ्तार जेसीबी ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई।

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सोहागपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

लापरवाहीपूर्वक चला रहा था जेसीबी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों युवक बाइक से कोटमा चौक की ओर से मेडिकल कॉलेज की दिशा में जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही जेसीबी ने लापरवाहीपूर्वक उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जेसीबी चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

मरने वालों की हुई पहचान

पुलिस ने मृतकों की पहचान भूरा उर्फ सुखसेन बैगा (25 वर्ष), निवासी चाका थाना पाली और प्रेम बैगा (25 वर्ष), निवासी गोरतरा थाना सोहागपुर के रूप में की है। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात जेसीबी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि फरार चालक और जेसीबी की तलाश की जा रही है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और चश्मदीदों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन