Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता

अनूपपुर में घर पर अकेली पाकर युवती से रेप : माता-पिता किसी काम से बाहर गए थे, वारदात के बाद शादी में गया था आरोपी

एमपी के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म के आरोप में 32 वर्षीय वीरसिंह गोंड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को शनिवार देर शाम न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी अमर सिंह वर्मा के अनुसार, 26 फरवरी को युवती अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची थी। युवती स्पष्ट रूप से बयान नहीं दे पा रही थी, इसलिए उसकी मां ने लिखित आवेदन देकर पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।

बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज

पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(i) और 64(2)(k) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस के मुताबिक, घटना के समय युवती घर पर अकेली थी, क्योंकि उसके माता-पिता किसी काम से बाहर गए थे। इसी दौरान आरोपी पड़ोसी घर में घुसा और वारदात को अंजाम दिया।

वारदात के बाद परासी गांव पहुंचा आरोपी

घटना के बाद आरोपी कथित रूप से अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने परासी गांव चला गया था। शाम को जब परिजन घर लौटे, तब युवती ने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।

परासी गांव से हुई गिरफ्तारी

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी परासी गांव में मौजूद है। पुलिस टीम ने तुरंत दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

शनिवार शाम आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उसे जिला जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन