Logo
Breaking News Exclusive
USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे

: एमपी में रहस्यमयी जानवर, 6 लोगों की मौत: जानवर ने 17 लोगों को काटा, गांव में शाम के बाद घरों में कैद हुए लोग

MP Barwani 6 people died due to mysterious animal bite: एमपी के बड़वानी के लिंबाई गांव में अज्ञात जानवर के हमले में 6 लोगों की मौत से दहशत का माहौल है। हालात ये हैं कि लोगों ने शाम 7 बजे के बाद घरों से निकलना बंद कर दिया है। एक परिवार तो गांव छोड़कर चला गया है। 3500 की आबादी वाले लिंबाई गांव में दिन में भी सन्नाटा पसरा रहता है।

गांव वालों का दावा है कि 5 मई को 17 लोगों को अज्ञात जानवर ने काटा था। इनमें से अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। अज्ञात जानवर की तलाश में सरकार द्वारा उड़ाए गए ड्रोन, कैमरे और पिंजरे नाकाम हो गए हैं। अपने परिवार समेत पूरे गांव पर आई विपत्ति को टालने के लिए महिलाएं पूजा-पाठ में जुटी हैं और गांव के मंदिर में यज्ञ भी किया गया है।

सबसे पहले भैरव घाट पर हुई थी घटना

राजपुर मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर नरावला तालाब के आगे स्थित लिंबई में भैरव घाट पर सरपंच प्रतिनिधि और ग्रामीण दिखे। यहीं आसपास दो लोगों को अज्ञात जानवर ने निशाना बनाया था।

लिंबई के सरपंच पति राकेश जमरे के अनुसार, हमले में 17 लोग और 5 पशु घायल हुए थे। अब तक 6 लोग और 4 पशुओं की मौत हो चुकी है। जानवर ने सभी के मुंह पर हमला किया। ये हमले 5 मई की सुबह 4 से 6 बजे के बीच लिंबई और भैरव घाट क्षेत्र में एक के बाद एक हुए।

लिंबई के झेतरिया फलिया के रहने वाले लल्लू अवास्या ने बताया कि उनका घर लिंबई गांव से करीब डेढ़ किमी दूर है। 5 मई को वे अपनी पत्नी और बेटे के साथ घर के बाहर सोए थे। बेटा कैटरिंग का काम करता है। रात में राजपुर में शादी समारोह में काम कर 2 बजे लौटा था। वो भी बाहर खाट बिछाकर सो गया।

सुबह करीब 6 बजे अज्ञात जानवर ने उनके बेटे के मुंह और हाथ पर दांत गढ़ा दिए। बेटा उठता, इससे पहले जानवर भाग चुका था। अस्पताल ले जाकर टांके लगाने पड़े। अब बेटा स्वस्थ्य तो है, लेकिन डर के चलते किसी से मिलने से कतराने लगा है।

रहवासी सुमेर सिंह ने बताया, एक एक अज्ञात जानवर ने 5 मई को घर के बाहर सोए हुए व्यक्ति और पशुओं को निशाना बनाया था। शाम 7 बजे दिन ढलते ही लोग घरों में दुबकने लगे हैं। वहीं, खेतों में सिंचाई लाइन रात में 10 से 2 बजे तक आती है, लेकिन डर के चलते लोग खेतों में नहीं जा पा रहे हैं।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन