Logo
Breaking News Exclusive
USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे

: बर्थडे पार्टी के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या: बदमाशों ने की 6 राउंड फायरिंग, आरोपियों पर 30 हजार का इनाम घोषित

MP Bhopal Birthday party youth shot dead: एमपी के भोपाल में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने दोस्त का जन्मदिन मना रहा था। इस दौरान दो बाइक पर आए 6 बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। दो गोलियां युवक के सिर और पेट में लगीं। उसकी मौत हो गई। घटना शनिवार देर रात छोला मंदिर थाना क्षेत्र की लीलाधर कॉलोनी में हुई। मृतक का नाम अमित वर्मा (22) है।

हत्या का आरोप कुख्यात बदमाश नसीम बन्ने खां और उसके साथियों पर है। नसीम खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा बताता है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। हमलावर राजा खटीक नाम के बदमाश को मारना चाहते थे। घटना के वक्त राजा अमित के साथ था। इस बीच पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर ₹30000 का इनाम घोषित किया।

सभी दोस्त सड़क पर बातें कर रहे थे

अमित पिता राधेश्याम वर्मा (22) बरखेड़ी फाटक गली नंबर दो खटीकपुरा में रहता था। वह गारमेंट्स की दुकान में काम करता था। लीलाधर कॉलोनी में उसके दोस्त आशु खटीक का जन्मदिन था। शनिवार रात करीब 12 बजे वह अपने दोस्तों के साथ आशु के घर जश्न मनाने पहुंचा। यहां सभी दोस्तों ने केक काटा। इसके बाद वे सड़क पर खड़े होकर बातें कर रहे थे।

भाई बोला- 6 राउंड गोलियां चलाईं

मृतक के भाई अतुल वर्मा ने बताया कि भाई केक कटिंग के बाद दोस्तों के साथ बातचीत कर रहा था। तभी बदमाश नसीम बन्ने खां और उसके साथी दो बाइकों पर सवार होकर आए 6 लोगों ने अचानक हंगामा किया। नसीम और उसके अन्य साथियों ने करीब 6 राउंड फायर किए। वारदात के बाद बदमाश पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए।

बदमाश की हत्या करना चाहते थे आरोपी

टीआई सुरेश चंद्र नागर ने बताया कि नसीम और लीलाधर कॉलोनी में रहने वाले राजा खटीक की लेन-देन विवाद पर पुरानी रंजिश है। राजा की हत्या के इरादे से नसीम और साथी आए थे। नसीम ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे गोली अमित को लगी और उसकी जान चली गई।

राजा वारदात के समय अमित और उसके दोस्तों के साथ ही था। आरोपी नसीम और वसीम पर नामजद केस दर्ज किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस पार्टियां रवाना की हैं।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन