Logo
Breaking News Exclusive
मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लगेगा 0.4% चार्ज, जानिए किसे देनी होगी फीस और आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर? विकास मंच ने प्रशासन को दी 7 से 30 दिन की डेडलाइन, मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम अमलीपदर में ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, 100 मीटर सड़क पूरी तरह गायब, PMGSY के उपयंत्री बोले- प्रस्ताव भेजा है मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लगेगा 0.4% चार्ज, जानिए किसे देनी होगी फीस और आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर? विकास मंच ने प्रशासन को दी 7 से 30 दिन की डेडलाइन, मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम अमलीपदर में ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, 100 मीटर सड़क पूरी तरह गायब, PMGSY के उपयंत्री बोले- प्रस्ताव भेजा है

: दुकानदार से पैसे ऐंठने वाला फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार: पुलिस की गाड़ियों के साथ चुपके से सेल्फी लेता, लोगों पर झाड़ता था रौब

MP Bhopal fake policeman arrested: भोपाल की एमपी नगर पुलिस ने सोमवार शाम कोर्ट चौराहे से एक फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया। आरोपी एक दुकान मालिक से पैसे मांग रहा था। इसकी सूचना थाने में दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस लिखी बाइक और मोबाइल बरामद हुआ। कई लोगों ने उसे यूपीआई पेमेंट के जरिए पैसे भेजे, पुलिस को उसके मोबाइल में इसके स्क्रीनशॉट मिले। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह रकम उसे ठगी के शिकार लोगों ने दी या उसने किसी और तरीके से कमाई। एसीपी अक्षय चौधरी ने बताया-आरोपी आनंद सेन (32) अशोका गार्डन में रहता है। उसके पास पुलिस की सभी तरह की वर्दी है। दिखावे के लिए वह छिपकर पुलिस की गाड़ियों के साथ सेल्फी लेता था। इसके बाद वही फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड करता था। असली पुलिस के सामने दिखावे के बाद कबूला- मैं फर्जी हूं एसपी के मुताबिक पिछले कई दिनों से एमपी नगर के अलग-अलग जगहों से पुलिस की वर्दी पहने एक युवक द्वारा वसूली की शिकायतें मिल रही थीं। दो दिन पहले उसका फोटो भी मिला था। तभी से तलाश जारी थी। सोमवार को सूचना मिली कि संदिग्ध पुलिसकर्मी कोर्ट चौराहे पर एक दुकान मालिक से रंगदारी मांगने आया है। तत्काल एक टीम मौके पर भेजी गई। उसे हिरासत में ले लिया गया। पहले तो आरोपी ने अपना रसूख दिखाना शुरू किया। जब उससे उसकी वर्तमान पोस्टिंग और विभाग से जुड़े सवाल पूछे गए तो उसने स्वीकार किया कि वह फर्जी पुलिसकर्मी है। पैसे कमाने के लालच में वह वर्दी पहनकर लोगों से रंगदारी मांगता है। छतरपुर में भी किया अपराध आरोपी ने छतरपुर में भी इसी तरह के अपराध करना स्वीकार किया है। उसने कुल कितने लोगों से ठगी की, वह कब से वर्दी पहनकर ठगी कर रहा था? इस संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन