Logo
Breaking News Exclusive
USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे

: लॉटरी के झांसे में 4 लाख गंवाए: फिर खुद के अपहरण की रची साजिश, परिवार से वसूली के लिए महिला ने बनाया रोते हुए वीडियो

MP Jabalpur woman kidnapping false conspiracy: एमपी के जबलपुर में लॉटरी जीतने के नाम पर एक महिला से 4 लाख रुपए ठग लिए गए। जिसके बाद वह अचानक गायब हो गई। कुछ दिन बाद किसी ने परिवार को एक वीडियो भेजा, जिसमें महिला रोती हुई नजर आई। इतना ही नहीं, परिवार को फोन पर धमकी दी गई कि अगर दो लाख रुपए नहीं दिए तो महिला के शव को टुकड़ों में काटकर बरगी और जबलपुर के जंगलों में फेंक दिया जाएगा। इसके बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने जांच की तो चौंकाने वाली कहानी सामने आई।

महिला खुद ही घर से निकली थी। उसने अपने अपहरण की कहानी भी खुद ही गढ़ी थी। पुलिस ने महिला को उसके परिवार को सौंप दिया है। खास बात यह है कि महिला के परिवार को विदेशी नंबर से कॉल किया गया था। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

ठगी के बाद घर से निकली महिला और खुद के अपहरण की कहानी

बरगी इलाके में रहने वाली आशा कार्यकर्ता (उम्र 36 साल) 26 अप्रैल को घर से निकली थी। घरवालों ने सोचा कि वह किसी जरूरी काम से गई होगी, लेकिन जब कई दिन बाद भी वह वापस नहीं लौटी तो 4 मई को बरगी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि होली के दौरान उसके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि उसकी करोड़ों की लॉटरी लगी है। उसे सोना-चांदी मिलेगा। महिला कॉल करने वाले के झांसे में आ गई। वह उससे रोजाना बात करने लगी।

कुछ दिन बाद कॉल करने वाले ने दावा किया कि वह सोने के साथ पकड़ा गया है। अगर महिला ने पैसे नहीं भेजे तो उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डर के कारण महिला ने ठग के बताए अनुसार 4 लाख रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए।

पैसे खत्म होने पर तनाव में आई, अपहरण का नाटक रचा

पैसे खत्म होने पर महिला तनाव में आ गई। उसने खुद के अपहरण का नाटक रचा। उसने रोते-बिलखते हुए एक वीडियो बनाया और जालसाज को भेज दिया। जालसाज ने यही वीडियो महिला के परिजनों को भेज दिया। साथ ही उसने कॉल पर धमकी दी कि अगर महिला को जिंदा देखना है तो दो लाख रुपए दे दो, नहीं तो उसके टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा। यह कॉल विदेशी नंबर से की गई थी।

कॉल आने के बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। फिर 4 जून को फिर कॉल आई। इस बार जालसाज ने 50 हजार रुपए मांगे।

पुलिस ने महिला को दिल्ली से बरामद किया

परिजनों से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जिस नंबर से व्हाट्सएप कॉल किया गया था, उसकी लोकेशन पता की। लोकेशन दिल्ली की मिली। एसपी जबलपुर के निर्देश पर बरगी थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम दिल्ली भेजी गई। वहां से महिला को बरामद कर 17 जून को जबलपुर लाया गया। महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। बुधवार को पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया।

पुलिस ने महिला की काउंसलिंग कराई

पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसे अभी भी लगता है कि जालसाज जेल में है और अगर वह कुछ और पैसे भेज देगी तो उसे लॉटरी के गहने और पैसे वापस मिल जाएंगे। महिला की मानसिक स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उसकी काउंसलिंग शुरू कर दी है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन