Logo
Breaking News Exclusive
मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लगेगा 0.4% चार्ज, जानिए किसे देनी होगी फीस और आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर? विकास मंच ने प्रशासन को दी 7 से 30 दिन की डेडलाइन, मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम अमलीपदर में ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, 100 मीटर सड़क पूरी तरह गायब, PMGSY के उपयंत्री बोले- प्रस्ताव भेजा है मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लगेगा 0.4% चार्ज, जानिए किसे देनी होगी फीस और आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर? विकास मंच ने प्रशासन को दी 7 से 30 दिन की डेडलाइन, मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम अमलीपदर में ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, 100 मीटर सड़क पूरी तरह गायब, PMGSY के उपयंत्री बोले- प्रस्ताव भेजा है

: अब MP के सागर में दीवार गिरने से 8 बच्चों की मौत: शिवलिंग बनाते समय मंदिर से सटे बने मकान का हिस्सा गिरा, दो दिन में 12 बच्चों की गई जान

MP Sagar wall collapse 8 children died: मध्यप्रदेश के सागर जिले में दीवार गिरने से 8 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 4 बच्चे घायल हैं। इनमें से ज्यादातर की उम्र 10 से 14 साल है। हादसा रविवार सुबह करीब 10 बजे रहली विधानसभा के शाहपुर में हुआ। जेसीबी से मलबा हटाकर शवों और घायल बच्चों को बाहर निकाला गया। इससे पहले शनिवार को रीवा जिले में दीवार गिरने से 4 बच्चों की मौत हुई थी, इस तरह दो दिन में 12 बच्चों की मौत हो चुकी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार शाहपुर के हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण और भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। लोग सुबह से ही यहां शिवलिंग बनाने पहुंच जाते हैं। रविवार को छुट्टी होने के कारण बच्चे भी बड़ी संख्या में शिवलिंग बनाने पहुंचे। MP में दीवार गिरने से 4 बच्चों की मौत: स्कूल से लौटते समय मकान की जर्जर दीवार ढही, कई बच्चे जख्मी, दो भाइयों के बीच विवाद में थी दीवार मंदिर में जिस जगह बच्चे बैठकर शिवलिंग बना रहे थे, उसके बगल वाले मकान की दीवार अचानक गिर गई। यह मकान करीब 50 साल पुराना है। सूचना मिलते ही नगर परिषद के कर्मचारी, पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मिलकर रेस्क्यू शुरू किया। रहली विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव मौके पर पहुंचे। MP में नाबालिग से गैंगरेप: 5 आरोपियों में 80 साल का बुजुर्ग भी शामिल, 6 महीने की गर्भवती हुई तो खुला राज हादसे में इन लोगों की गई जान
  • दिव्यांश साहू पुत्र नितेश साहू
  • वंश लोधी पुत्र यशवंत लोधी
  • नीतेश पटेल पुत्र कमलेश पटेल
  • ध्रुव यादव पुत्र जगदीश यादव
  • पर्व विश्वकर्मा पुत्र कृष्ण विश्वकर्मा
  • दिव्यराज साहू पुत्र गोविंद साहू
  • सुमित प्रजापति पुत्र महेश प्रजापति
  • खुशी पटवा पुत्री अमित पटवा
50 साल पुराना मकान था जिस मकान की दीवार गिरी है, वह मुलू कुशवाह का है। मकान करीब 50 साल पुराना है। सागर में लगातार हो रही बारिश के कारण मंदिर से लगी जमीन की मिट्टी भी धंस गई, जिससे हादसा हुआ। MP के 47 जिलों में मौसमी आफत: अनूपपुर और शहडोल समेत 7 जिलों में रेड अलर्ट, डिंडौरी समेत 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जानिए कहां स्कूल-आंगनबाड़ी बंद ? 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शाहपुर हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने घायल बच्चों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देश भी दिए हैं। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन