Logo
Breaking News Exclusive
USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे

: 'शिव' के 'राज' में सुरक्षित नहीं आदिवासी ! BJP विधायक के बेटे ने ट्राइबल युवक को मारी गोली, FIR दर्ज, इलाके में सनसनी

BJP MLA son shot a tribal youth: मध्यप्रदेश में शिव' के राज' में बीजेपी विधायक के बेटे की गुंडागर्दी सामने आई है. सिंगरौली जिले में बीजेपी विधायक रामलल्लू वैश्य के बेटे विवेकानन्द वैश्य ने एक आदिवासी युवक को गोली मार दी. इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आदिवासी युवक की शिकायत पर मोरवा थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. दरअसल, जिले के मोरवा इलाके में गुरुवार शाम करीब 6 बजे विधायक के बेटे ने आदिवासी युवक सूर्य प्रकाश खैरवार पर गोली चला दी. हालांकि गोली युवक के हाथ में लगी है. विधायक के बेटे का किसी से विवाद हो गया था. सूर्य प्रकाश खैरवार अपने एक साथी के साथ बीच बचाव करने आये थे. इसी बीच विवाद के दौरान विवेकानन्द ने तमंचे से सूर्य प्रकाश पर गोली चला दी. इसमें सूर्य प्रकाश के एक हाथ में गोली लग गयी. फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. इसके बाद घायल युवक को नेहरू अस्पताल जयंत में भर्ती कराया गया. वहीं, गुरुवार देर रात पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली. हत्या के प्रयास का मामला दर्ज इस मामले में सिंगरौली एसडीओपी राजीव पाठक का कहना है कि हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल ने आरोप लगाया कि 10 साल में विवेकानंद वैश्य ने कई घटनाओं को अंजाम दिया है. भाजपा नेता का बेटा होने के कारण उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती. गुरुवार को भी काफी देर बाद एफआईआर दर्ज की गई. वहीं, घायल सूर्य प्रकाश खैरवार ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से सामान खरीदने बाजार जा रहा था. मंदिर के पास हुआ था विवाद उन्होंने बताया कि इस दौरान उनके साथ लालचंद खैरवार और कैरू खेरवार भी थे. रास्ते में बूढ़ी माई मंदिर के पास दीपक पनिका अपने भाई आदित्य खेरवार और राहुल से विवाद कर रहा था. यह देख वह बाइक रोककर बीच-बचाव करने लगा. इसी दौरान वहां खड़ी कार में बैठे रामलल्लू वैश्य के बेटे विवेकानंद वैश्य ने उस पर गोली चला दी. गोली उसकी बांह में कोहनी के नीचे लगी. इसके बाद उन्होंने पूछा कि बंदूक क्यों छुपा रहे हो तो विवेक ने अपनी कार स्टार्ट की और चलने लगा. वहां उसका साथी लालचंद्र उसे अस्पताल ले गया.   Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन