Logo
Breaking News Exclusive
USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे

बच्चे को घसीटकर पेड़ तक ले गया तेंदुआ : सिर धड़ से किया अलग, शव क्षत-विक्षत हालत में मिला, दादा को खाना देने जा रहा था मासूम

मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व (PTR) के बफर जोन में एक तेंदुए ने 10 वर्षीय बच्चे पर हमला कर उसकी जान ले ली। यह दर्दनाक घटना गुरुवार रात जारधोबा गांव में हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

मृतक बच्चे की पहचान शिब्बू आदिवासी (10 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, शिब्बू अपने दादा-दादी को खाना देने के लिए खेत के पास बनी झोपड़ी की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।

बच्चे को घसीटकर पेड़ तक ले गया तेंदुआ

हमले के बाद तेंदुआ बच्चे को घसीटते हुए एक पेड़ तक ले गया। बाद में उसका क्षत-विक्षत शव मिला, जबकि सिर और धड़ अलग-अलग हालत में पेड़ के नीचे पड़े हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

रात भर एक-दूसरे के पास समझते रहे परिजन

पिता बहादुर आदिवासी ने बताया कि शिब्बू शाम करीब 6 बजे खेत से करीब 200 मीटर दूर झोपड़ी में आटा देने गया था। परिवार को लगा कि बच्चा दादा-दादी के पास है, जबकि दादा-दादी को लगा कि वह माता-पिता के पास लौट गया है। इसी गलतफहमी में पूरी रात बीत गई।

सुबह खेत के पास मिला शव

शुक्रवार सुबह जब बच्चे का कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। खेत के पास एक पेड़ के नीचे बच्चे का शव बरामद हुआ, जिसे देखकर परिजन और ग्रामीण स्तब्ध रह गए।

गांव में दहशत, वन विभाग की गश्त पर सवाल

घटना के बाद जारधोबा गांव में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब जंगली जानवर ने हमला किया हो। उन्होंने वन विभाग की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

एसपी बोलीं- जांच जारी

पन्ना एसपी निवेदिता नायडू ने बताया कि तेंदुआ बच्चे को घसीटकर ले गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस और वन विभाग संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रहे हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था शिब्बू

स्कूल प्राचार्य दुर्जन सिंह ने बताया कि शिब्बू (स्कूल रिकॉर्ड में नाम देव आदिवासी) शासकीय प्राथमिक शाला कलारन टोला जारधोबा में कक्षा 2 का छात्र था। वह चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का बेटा था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन