Logo
Breaking News Exclusive
वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार

: एक्शन मोड में APR पुलिस: सूदखोरी के खिलाफ पुलिस का महाअभियान, शिविर में पीड़ितों की सुनी समस्याएं, सूदखोरों का होगा सफाया

MP CG Times / Fri, Sep 3, 2021

अनूपपुर। जिला पुलिस इन दिनों एक्शन मोड में है. अनूपपुर पुलिस सूदखोरी को लेकर एक्शन में दिख रही है. पुलिस ने 1 हफ्ते के अंदर 12 सूदखोरों पर प्रकरण दर्ज कर सूदखोरी के खिलाफ अभियान का शंखनाद कर दिया है. इसी कड़ी में जमुना-कोतमा कॉलरी क्षेत्र में महाअभियान की शुरुआत की गई. अनूपपुर एसपी अखिल पटेल के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है. दरअसल अनूपपुर पुलिस ने सूदखोरी के खिलाफ महाअभियान छेड़ा है. जिसकी शुरुआत SECL जमुना-कोतमा क्षेत्र से की गई है. इसका मुख्य कारण है कि कॉलरी में कार्यरत कर्मचारियों से ठगी और सूदखोरी के ज्यादातर मामले थाने में दर्ज हैं, जिन को ध्यान में रखते हुए महाअभियान की शुरुआत की गई है. पुलिस के मुताबिक जमुना-कोतमा और हसदेव कॉलरी क्षेत्र में सूदखोरों के ठिकानों पर पुलिस छापामार कार्रवाई कर रही है. लाखों की नकदी और बैंक पासबुक, ब्लैंक चेक और स्टांप के साथ सैकड़ों की तादात में हस्ताक्षर रहित कोरे कागज जब्त किए गए हैं. वहीं 12 लोगों पर सूदखोरी और कर्जा एक्ट के तहत मामला भी दर्ज किया गया. अनूपपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश में पुलिस लगातार सूदखोरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. इसी महाअभियान के तहत शुक्रवार को शहडोल संभाग के एडीजी के निर्देशन में अनूपपुर पुलिस अधीक्षक ने SECL के जमुना कोतमा, हसदेव, सोहागपुर और जुहिला जोन के जनरल मैनेजर की मदद से जन जागरूकता शिविर लगाकर क्षेत्र के लोगों को सूदखोरी के प्रति जागरूक किया. साथ ही जन जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर लोगों तक वाहन के माध्यम से जागरूकता फैलाने के लिए कार्य किया गया. साथ ही शहडोल संभाग के एडीजी ने अनूपपुर जिले में सूदखोरी संबंधित शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर 623226699 की सेवा भी शुरू की है, जिसमें कॉल लगाकर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. साथ ही संभाग भर में बैनर-पोस्टर और मुनादी के रूप में जन जागरूकता वाहन को शहडोल संभाग के एडीजी जी जनार्दन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की. शिविर में सुनी पीड़ितों की समस्याएं महाअभियान के तहत लगाए गए शिविर में सभा के माध्यम से पीड़ितों की समस्या एडीजी, एसपी और कलेक्टर ने सुनी. जनसभा और शिविर के दौरान एडीजी, एसपी और कलेक्टर ने पीड़ितों को डायरेक्ट संवाद करने का मौका दिया, जहां बारी-बारी से लोगों ने अपनी समस्याएं बताई. साथ ही शिविर में 5 अलग-अलग सूदखोरी संबंधित शिकायत टेबल के माध्यम से सूदखोरों के खिलाफ लिखित और मौखिक में शिकायतें दर्ज की गई. जहां कोतमा, राजनगर, बिजुरी, भालूमड़ा थाना की पुलिस ने लिखित और मौखिक दोनों शिकायतें दर्ज की. शिविर में आधा सैकड़ा से ज्यादा लिखित और मौखिक शिकायतें दर्ज कराई गई हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन