Logo
Breaking News Exclusive
इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ? गुस्साए ग्रामीणों ने बनाया बंधक, 500 पैकेट सरकारी खाद बारिश में भीगी स्ट्रोक पीड़ित को 17KM खटिया से ढोकर लाया गया, एंबुलेंस नहीं पहुंची, BMO 15 घंटे से बेखबर Ramkrishna Hospital में गटर बना मौत का कुंआ, तड़प-तड़पकर मरे 3, रोते-बिलखते रहे परिजन तांत्रिक बोले- 1 लाख में गर्लफ्रेंड आएगी, 5 लाख में मां का काम तमाम, कमिश्नर को भी पैरालाइज्ड कर देंगे इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ? गुस्साए ग्रामीणों ने बनाया बंधक, 500 पैकेट सरकारी खाद बारिश में भीगी स्ट्रोक पीड़ित को 17KM खटिया से ढोकर लाया गया, एंबुलेंस नहीं पहुंची, BMO 15 घंटे से बेखबर Ramkrishna Hospital में गटर बना मौत का कुंआ, तड़प-तड़पकर मरे 3, रोते-बिलखते रहे परिजन तांत्रिक बोले- 1 लाख में गर्लफ्रेंड आएगी, 5 लाख में मां का काम तमाम, कमिश्नर को भी पैरालाइज्ड कर देंगे

MP BJP नेता ने यूट्यूबर को गाड़ी से उतारकर पीटा : कवरेज करने पर थप्पड़ मारे; पत्रकार के घर पर हमला, कार-बाइक-वॉशिंग मशीन तोड़ी

Rajgarh Sarpanch, BJP VP Accused Of Assault; Youtuber Beaten, Journalists Home Attacked | VIDEO: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में यूट्यूबर समेत 3 लोगों को बीजेपी जिला उपाध्यक्ष ने जमकर पीटा है। कॉलर पकड़कर थप्पड़ मारे। बीच सड़क पर गालियां दीं। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वहीं, मारपीट का वीडियो वायरल होने के शक में एक कथित पत्रकार के घर में तोड़फोड़ की गई है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

Rajgarh Sarpanch, BJP VP Accused Of Assault; Youtuber Beaten, Journalists Home Attacked | VIDEO: जानकारी के अनुसार, शाजापुर जिले के कालापीपल निवासी यूट्यूबर विश्ववास चंद्रवंशी अपने दो साथियों जितेंद्र नायक और धर्मेंद्र बामनिया के साथ कवरेज के सिलसिले में राजगढ़ जिले के इकलेरा ग्राम पंचायत पहुंचे थे। उन्होंने सरपंच श्रवण पाटीदार से मिलने के लिए फोन किया था।

मोबाइल छीनकर थप्पड़ मारे

Rajgarh Sarpanch, BJP VP Accused Of Assault; Youtuber Beaten, Journalists Home Attacked | VIDEO: शिकायत के मुताबिक, लौटते समय उन्हें फोन कर रास्ते में रोका गया। आरोप है कि सरपंच अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। तीनों से पूछताछ की। इस दौरान मोबाइल फोन और कार की चाबी छीन ली। कार से उतारकर यूट्यूबर को थप्पड़ों से मारपीट की।

गोदाम में ले जाकर धमकाने का आरोप

Rajgarh Sarpanch, BJP VP Accused Of Assault; Youtuber Beaten, Journalists Home Attacked | VIDEO: यूट्यूबर ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के बाद उन्हें एक गोदाम में ले जाया गया। मारपीट भी की गई। गोदाम में घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी गई। वहां उनका एक वीडियो भी बनाया गया।

Rajgarh Sarpanch, BJP VP Accused Of Assault; Youtuber Beaten, Journalists Home Attacked | VIDEO: इस दौरान वीडियो में बीजेपी नेता और उनके समर्थकों ने कहवाया कि उनके साथ कोई मारपीट नहीं हुई। इस मामले में विश्ववास चंद्रवंशी ने एसपी कार्यालय में सरपंच सहित अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पत्रकार के घर रात में घुसे, बाइक, कार, वॉशिंग मशीन तोड़ी

दूसरी घटना तलेन थाना क्षेत्र की है। इकलेरा निवासी पत्रकार संजय ने आरोप लगाया कि यूट्यूबर से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद उन पर शक जताया गया। शिकायत के अनुसार, सोमवार रात करीब 11 बजे सरपंच अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचे।

Rajgarh Sarpanch, BJP VP Accused Of Assault; Youtuber Beaten, Journalists Home Attacked | VIDEO: वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए घर में तोड़फोड़ की। मुख्य गेट तोड़कर अंदर घुसे लोगों ने घर में खड़ी बाइक, नई कार, वॉशिंग मशीन और टॉयलेट का दरवाजा क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के समय वे और उनकी पत्नी घर के ऊपरी कमरे में थे।

Rajgarh Sarpanch, BJP VP Accused Of Assault; Youtuber Beaten, Journalists Home Attacked | VIDEO: वहीं स्थिति बिगड़ने पर उनकी पत्नी ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी वहां से भाग गए।

जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी होगी

Rajgarh Sarpanch, BJP VP Accused Of Assault; Youtuber Beaten, Journalists Home Attacked | VIDEO: मामले में तलेन थाना प्रभारी राकेश दामले ने बताया कि संजय सिंह के घर पर तोड़फोड़ की गई। हमले की घटना को लेकर रात में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दिन में संजय सिंह के बयान लिए गए।

Rajgarh Sarpanch, BJP VP Accused Of Assault; Youtuber Beaten, Journalists Home Attacked | VIDEO: उन्होंने श्रवण पाटीदार, मनीष सोनगिरा, अनिल जाटव और शेखर भिलाला सहित कुछ अन्य लोगों के नाम बताए हैं। जांच के बाद आरोपियों को नामजद कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन