Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: अनूपपुर में सिर काटकर बलि ! मंदिर के सामने मिला सूअर का कटा सिर, आस्था से खिलवाड़ पर भड़का आक्रोश, तंत्र-मंत्र के शक में दहशत

MP CG Times / Tue, Dec 27, 2022

शैलेंद्र विश्वकर्मा, अनूपपुर। भालूमाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पयरी नंबर दो से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने इलाके को खौफ से दहला दिया है. इस अजीबोगरीब मामले से आक्रोश भड़क उठा है. मंदिर के पास सूअर की बलि दी गई है. इस बलि ने लोगों को खौफ में डाल दिया है. कई तरह के शक जताए जा रहे हैं. दरअसल, गांव का ह्रदय स्थल कहे जाने वाले हनुमान मंदिर पंचवटी के सामने चबूतरे पर रविवार की रात अज्ञात लोगों द्वारा सूअर की बलि दी गई. सुबह लोगों को पता चला तो अफरा-तफरी का माहौल हो गया. पांच सड़कों का संगम हालांकि अभी तक इस मामले को लेकर थाने में कोई शिकायत नहीं की गई है. ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर मंदिर स्थापित है, वहां पांच सड़कों का संगम है. इस मंदिर के प्रति ग्रामीणों की विशेष आस्था है. मंदिर में पूजा अर्चना दुर्गा नवरात्रि दुर्गा पूजा में और चैत्र नवरात्रि में ग्रामीणों द्वारा अशोक वृक्ष के चबूतरे पर ज्वार बोकर पूजा की जाती है. प्रतिदिन ग्रामीण आकर इस मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं. जादू टोने की आशंका जैसे ही ग्रामीणों ने अशोक के पेड़ के चबूतरे पर सुअर के सिर को देखा तो दहशत का माहौल बन गया, जिस स्थान पर सूअर का सिर पड़ा था, उसके चारों ओर सिंदूर, टिकली, रंग गुलाल और अन्य पूजन सामग्रियां बिखरी पड़ी थी. वहीं लोगों ने बताया कि यह घटना रात के समय हुई. यह घटना तंत्र-मंत्र से जुड़ी है. इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है. वहीं अभी ये मामला थाने तक नहीं पहुंचा है. ग्रामीणों में खासा आक्रोश है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन