Logo
Breaking News Exclusive
1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया सरकारी आवासों पर अवैध कब्जे का जाल, ट्रांसफर के बावजूद नहीं छोड़ रहे घर, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! पत्नी से SEX करना चाह रहा था पति, आधीरात जाग गए ससुराल वाले, एक ही कमरे में सो रहे थे, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ? 1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया सरकारी आवासों पर अवैध कब्जे का जाल, ट्रांसफर के बावजूद नहीं छोड़ रहे घर, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! पत्नी से SEX करना चाह रहा था पति, आधीरात जाग गए ससुराल वाले, एक ही कमरे में सो रहे थे, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ?

गर्लफ्रेंड के जीजा के घर अपने सीने में मारी गोली : बैतूल से 350KM स्कूटी चलाकर उज्जैन आया, युवती की बहन से बोला-बात नहीं कर रही

Seoni Youth Shot Dead At Girlfriends House In Ujjain: मध्य प्रदेश के उज्जैन में शनिवार को एक बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के जीजा के घर पर खुद को गोली मार ली। सीने में गोली लगने से मौके पर उसकी मौत हो गई। मौत से पहले का CCTV फुटेज भी सामने आया है। मामला नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित बंगाली कॉलोनी का है।

Seoni Youth Shot Dead At Girlfriends House In Ujjain: पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान निखिल आहके के रूप में हुई है, जो सारणी (जिला बैतूल) का रहने वाला था। निखिल का युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती दो दिन पहले ही अपने जीजा के घर उज्जैन आई थी, लेकिन किसी वजह से निखिल से बात नहीं कर रही थी।

Seoni Youth Shot Dead At Girlfriends House In Ujjain: अपनी गर्लफ्रेंड से बात नहीं होने की वजह से निखिल टेंशन में आ गया था। वह परेशान होकर करीब 350 किलोमीटर बैतूल से स्कूटी चलाकर उज्जैन आया। शनिवार शाम करीब 5:30 से 6 बजे के बीच अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने बंगाली कॉलोनी पहुंचा था। यहां युवती की बहन से बोला- तुम्हारी बहन बात नहीं कर रही है।

घर के अंदर घुसकर परिजनों को कमरे में किया बंद

Seoni Youth Shot Dead At Girlfriends House In Ujjain: इस दौरान घर में उस समय युवती के जीजा विनय गायनी की पत्नी, उनकी साली और एक बच्चा मौजूद थे। निखिल घर में घुसा। इस दौरान विनय की पत्नी और बच्चे को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद वह घर के अहाते में चला गया।

गर्लफ्रेंड ने जाने के लिए कहा तो मार ली गोली

Seoni Youth Shot Dead At Girlfriends House In Ujjain: विनय की पत्नी ने बताया कि घर में घुसते ही निखिल ने कहा, आपकी बहन मुझसे बात नहीं कर रही, उससे कहो मुझसे बात करे। इस पर युवती ने अपनी बहन से उसे वापस जाने के लिए कहने को कहा। इसी बीच कुछ ही देर बाद निखिल कमरे में घुस गया।

Seoni Youth Shot Dead At Girlfriends House In Ujjain: अपने साथ लाई पिस्टल से खुद के सीने में गोली मार ली। वहीं गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान युवक खून से लहूलुहान पड़ा था। आसपास के लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी।

हथियार कहां से आया जांच कर रही पुलिस

Seoni Youth Shot Dead At Girlfriends House In Ujjain: सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया कि नीलगंगा थाना प्रभारी तरुण कुरील और उनकी टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि निखिल के पास हथियार कैसे आया। उसने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन