Logo
Breaking News Exclusive
USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे

बिल्डिंग से गिरकर एजेंट की मौत का LIVE VIDEO : लाश से लिपटकर रोती रही मां; Shriram Finance Company ने बंधक बनाया

Guna News | Shriram Finance Company | Recovery Agent Death | LIVE VIDEO | CCTV Video | MP News: मध्य प्रदेश के गुना में एक निजी फाइनेंस कंपनी की बिल्डिंग से गिरकर रिकवरी एजेंट मौत हो गई। हादसे के बाद मां अपने बेटे की लाश से लिपटकर रोती रही। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे हुई। गिरकर मरने का CCTV फुटेज भी सामने आया है। मामला एबी रोड स्थित बिल्डिंग की है।

Guna News | Shriram Finance Company | Recovery Agent Death | LIVE VIDEO | CCTV Video | MP News: जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान लूसन का बगीचा निवासी सचिन सेन के रूप में हुई है, जो निजी फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट के पद पर कार्यरत था। हादसे के बाद परिजन ने कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों पर बंधक बनाकर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। हनुमान चौराहे पर डेडबॉडी रखकर चक्काजाम कर दिया।

श्रीराम फाइनेंस में रिकवरी एजेंट था सचिन

Guna News | Shriram Finance Company | Recovery Agent Death | LIVE VIDEO | CCTV Video | MP News: परिजन ने बताया- सचिन सेन पिछले 2 साल से श्रीराम फाइनेंस में रिकवरी एजेंट के रूप में कार्यरत था। तीन दिन पहले वह यह कहकर घर से निकला था कि ग्वालियर से आए अधिकारियों के साथ मीटिंग है। मीटिंग खत्म होने के बाद घर लौट आएगा। इस दौरान परिवार की उससे फोन पर बातचीत होती रही।

Guna News | Finance Company | Recovery Agent Death | LIVE VIDEO | CCTV Video | MP News: उन्होंने बताया- शुक्रवार को घटना से कुछ देर पहले भी फोन किया था, तब सचिन ने सिर्फ इतना कहा कि वह "सर के साथ है" और बाद में बात करेगा। इसके कुछ समय बाद ही उसके बिल्डिंग से गिरने की सूचना परिवार को मिली।

परिजनों का आरोप- पैसों के लिए बनाया जा रहा था दबाव

मृतक के भाई मनीष सेन ने आरोप लगाया कि कंपनी के कुछ अधिकारी और कर्मचारी लगातार सचिन पर पैसों की व्यवस्था करने का दबाव बना रहे थे। ग्वालियर से आए एक अधिकारी और हलीम नाम का एक कर्मचारी उससे कहते थे कि कहीं से भी पैसे लाओ। इसी मानसिक दबाव के कारण यह घटना हुई।

ऑफिस में बंधक बनाकर रखा था

मनीष सेन ने बताया कि सचिन ने फोन पर परिवार को बताया था कि उसे ऑफिस में बंधक बनाकर रखा गया है। घर नहीं जाने दिया जा रहा है। उनका भाई वहां से निकलने की कोशिश कर रहा था। आशंका है कि या तो वह बंधन से छूटने के प्रयास में बिल्डिंग से कूद गया होगा या फिर किसी ने उसे धक्का दिया होगा।

मैनेजर का फोन बंद, फरार होने का आरोप

Guna News | Finance Company | Recovery Agent Death | LIVE VIDEO | CCTV Video | MP News: परिजन का आरोप है कि घटना के बाद कंपनी का मैनेजर फरार हो गया है। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। इससे संदेह और गहरा गया है। उन्होंने पुलिस से मैनेजर और संबंधित अधिकारियों को तत्काल गिरफ्तार करने और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

शव रखकर किया चक्काजाम

Guna News | Finance Company | Recovery Agent Death | LIVE VIDEO | CCTV Video | MP News: घटना के विरोध में परिजनों और स्थानीय लोगों ने सचिन का शव हनुमान चौराहे पर रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्या का केस दर्ज किए जाने की मांग की। चक्काजाम के कारण कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा।

Guna News | Finance Company | Recovery Agent Death | LIVE VIDEO | CCTV Video | MP News: मौके पर एसडीएम शिवानी पांडे, डीएसपी आनंद कुमार राय, तहसीलदार, कैंट थाना प्रभारी और पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया।

एसडीएम शिवानी पांड़े ने बताया कि घर वालों का आरोप था कि युवक का ऑफिस में बंद करके रखा था। घरवालों के फोन करने पर यहां से बताया जाता कि वह भोपाल ऑफिस में है। आज यहीं पर छत से गिरने से उसकी मौत हो गई है। परिजनों का कहना था कि आरोपियों पर FIR दर्ज की जाए। हमने भी FIR के लिए कहा है, जो भी आरोपी होगा। उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

एसडीएम शिवानी पांडे ने बताया- परिजन का आरोप है कि युवक को ऑफिस में बंद करके रखा गया था। जब घर वाले फोन करते थे, तो उन्हें बताया जाता था कि वह भोपाल ऑफिस में है। आज इसी बिल्डिंग की छत से गिरने से उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया- परिजन की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। हमने भी एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं, जो भी आरोपी होगा, उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस बोली- सभी आरोपों की जांच होगी

मामले में एएसपी प्रशांत सिंह सुमन ने बताया कि सचिन सेन नाम का युवक बिल्डिंग से गिरने के बाद जिला अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

उन्होंने कहा कि परिजन ने कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों पर जो आरोप लगाए हैं, उनकी भी जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

MPCGTIMES.COM के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फॉलो करें

mpcgtimes.com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029VbBZa8X7oQhbYZtacr2U

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नौकरी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन