Logo
Breaking News Exclusive
1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट

MP में 2 लोगों को कुल्हाड़ी से काट डाला : जादू टोना के शक में महिला पुरुष का कत्ल, हत्यारों ने सिर धड़ से अलग किए

Two people hacked to death with an axe in MP: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के अतरवा गांव में गुरुवार सुबह एक युवक ने दो लोगों की हत्या कर दी। उसने धारदार हथियार से दोनों के सिर धड़ से अलग कर दिए। इस दौरान बीच-बचाव करने आए दो लोग भी घायल हो गए।

Two people hacked to death with an axe in MP: पुलिस के मुताबिक वारदात सुबह 4 से 5 बजे के बीच हुई। आरोपी छत्रपति सिंह (21) ने पड़ोस में रहने वाली फूल कुमारी सिंह (50) और केमला सिंह (65) पर धारदार हथियार से हमला किया।

मौके पर पूजा-पाठ से जुड़ी सामग्री मिलने के बाद जादू-टोने के शक में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

शोर सुनकर पड़ोसी भी पहुंचे, दो घायल

Two people hacked to death with an axe in MP: घटना के दौरान शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे सुमित्रा सिंह और रामभजन सिंह पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज जारी है।

आरोपी-मृतक पड़ोसी थे, पूजा करने बुलाया था

दोनों मृतक आरोपी छत्रपति के पड़ोसी थे, जिन्हें उसने पूजा-पाठ के लिए अपने घर बुलाया था। आरोपी ने घर के बाहर दो दिन पहले मिट्टी का चबूतरा बनाया और कहा कि गुरुवार सुबह वहां पूजा करेंगे। चार-पांच लोग पूजा के लिए आए, जिनमें से आरोपी ने दो की हत्या कर दी और दो को घायल किया।

पत्नी का मिसकैरेज, लगा देवी-देवता नाराज हैं

Two people hacked to death with an axe in MP: छत्रपति पिछले छह महीने से मानसिक तनाव में था। उसकी पत्नी का मिसकैरेज हो गया था। ऐसे में उसे लगा कि देवी-देवता नाराज हैं। इसी कारण उसने पूजा-पाठ कराया और बाद में दो लोगों को मार डाला। मौके पर शव के पास नारियल-अगरबत्ती भी मिली हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

एसपी बोले- सभी पहलुओं पर जांच कर रहे

Two people hacked to death with an axe in MP: एसपी मनीष खत्री ने बताया कि आरोपी छत्रपति सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में जादू-टोना और अंधविश्वास से जुड़ा पहलू सामने आया है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन