Logo
Breaking News Exclusive
USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे

: Apple की Mercenary Spyware पर 98 देशों के यूजर्स को चेतावनी

News Desk / Fri, Jul 12, 2024


अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने बहुत से देशों में यूजर्स को मर्सेनरी स्पाइवेयर के अटैक की चेतावनी दी है। कंपनी की ओर से अप्रैल में भी इस तरह का अलर्ट दिया गया था। यह थ्रेट नोटिफिकेशन 98 देशों में आईफोन यूजर्स को भेजा गया है। एपल ने यूजर्स से उनके डिवाइसेज की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त कदम उठाने को कहा है। 

इन यूजर्स को चेतावनी दी गई है कि उनके स्मार्टफोन पर स्पाइवेयर का अटैक हो सकता है। कंपनी की ओर से भेजी गई ईमेल में कहा गया है, "एपल को पता चला है कि एक मर्सेनरी स्पाइवेयर का अटैक किया जा रहा है जो रिमोट तरीके से आपके आईफोन को नुकसान पहुंचा सकता है।" कंपनी ने इन यूजर्स को एपल के नए ऑपरेटिंग सिस्टम - iOS 17.5.1 पर अपडेट करने की सलाह दी है। इसके साथ ही यूजर्स से बिल्ट-इन लॉकडाउन मोड को एनेबल करने के लिए कहा गया है जिससे अटैक का असर कम हो सकता है। कंपनी के सपोर्ट डॉक्यूमेंट में यूजर्स को यह चेतावनी भी दी गई है कि एपल की थ्रेट नोटिफिकेशन ईमेल में क्लिक किए जा सकने वाले लिंक शामिल नहीं होते और न ही यूजर्स से ऐप्स को इंस्टॉल करने या फाइल्स के डाउनलोड के लिए कहा जाता है। 

एपल की iPhone 16 सीरीज जल्द लॉन्च हो सकती है। इस सीरीज के iPhone 16 Pro और 16 Pro Max में पिछले वर्ष पेश किए गए iPhone 15 Pro मॉडल्स की तुलना में अधिक वायर्ड और MagSafe वायरलेस चार्जिंग स्पीड हो सकती है। ITHome की रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन 16 प्रो और 16 प्रो मैक्स में 40 W वायर्ड चार्जिंग और MagSafe के इस्तेमाल से 20 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट होगा। आईफोन 15 सीरीज में USB Type-C पोर्ट दिया गया था। हालांकि, आईफोन 15 और आईफोन 15 प्रो दोनों में कम्पैटिबल USB चार्जर के साथ 27 W की पीक चार्जिंग स्पीड के लिए सपोर्ट था। 

कंपनी के आईफोन 16 प्रो और 16 प्रो मैक्स में  में टेटाप्रिज्म 5x जूम लेंस दिया जा सकता है। एपल ने इस लेंस का इस्तेमाल पिछले वर्ष पेश किए गए iPhone 15 Pro Max में किया था। DigitTimes in Asia की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की योजना आगामी आईफोन 16 सीरीज में पेरिस्कोप लेंस का इस्तेमाल बढ़ाने की है। इस वजह से इस लेंस के कुछ सप्लायर्स को इनके लिए अधिक ऑर्डर दिए गए हैं। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Manufacturing, Demand, Spyware, Market, IPhone, Design, Apple, Storage, Email, Video, Variants, Display, Website

संबंधित ख़बरें

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन